6 साल के छात्र ने टीचर पर चलाई गोली

0
281


वाशिंगटन। अमेरिका में फायरिंग का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को अमेरिका के वर्जीनिया में एक प्राथमिक विद्यालय में एक छात्र की तरफ से की गई फायरिंग में एक टीचर घायल हो गया। आनन फानन में उस टीचर को अस्पताल में भर्ती किया गया। हालांकि, अभी पुलिस ने इस मामले में विस्तृत जानकारी नहीं दी है, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना वर्जीनिया के न्यूपोर्ट न्यूज शहर के एलीमेंट्री स्कूल में हुई। इस फायरिंग में कोई भी छात्र घायल नहीं हुआ है। वर्जीनिया के मेयर फिलिप जोन्स ने मीडिया से बताया कि इस मामले में पुलिस ने एक छात्र को हिरासत में लिया है। हालांकि अधिकारियों ने यह नहीं बताया है कि छात्र की उम्र कितनी है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट में उस छात्र की उम्र 6 साल बताई जा रही है। न्यूपोर्ट के पुलिस प्रमुख स्टीव ड्रू का कहना है कि गोलीबारी को लेकर दोपहर करीब 2 बजे हमें कॉल पर सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही हमारी टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि स्कूल और पुलिस अधिकारी छात्रों और परिवारों को फिर से मिलाने का काम कर रहे हैं और आगे की जांच के बाद अधिक जानकारी दी जाएगी। फिलहाल पुलिस अभी संदिग्ध के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सकती है। फायरिंग की यह घटना जिस न्यूपोर्ट न्यूज शहर में हुई है, उसकी आबादी 1 लाख 85 हजार से अधिक है। यह शहर चेसापीक और वर्जीनिया बीच से लगभग 40 मील दूर है। यह शहर अमेरिकी नौसेना के लिए जहाज निर्माण के लिए भी जाना जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here