कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा के 50 दिन पूरे

0
193

नई दिल्ली। भारत जोड़ो यात्रा के 50वें दिन कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपनी यात्रा की शुरुआत तेलंगाना के नारायणपेट ज़िले से की। इस दौरान उनके साथ तेलंगाना कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता भी उनके साथ इस यात्रा में शामिल हुए। बता दें इस यात्रा की शुरुआत सात सितंबर को हुई थी लेकिन बीते रविवार(23 अक्टूबर) को इस यात्रा पर ब्रेक लग गया था। दरअसल कांग्रेस के नए अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की ताजपोशी के दौरान राहुल गांधी को दिल्ली जाना पड़ा था। ऐसे में यात्रा को रोकना पड़ा था। वहीं तीन दिन तक भारत जोड़ो यात्रा रुकी रही। ऐसे में अब राहुल गांधी ने फिर से इस यात्रा की शुरुआत की है। वहीं पचासवें दिन की भारत जोड़ो यात्रा की कांग्रेस ने एक वीडियो शेयर किया है।
कांग्रेस की तरफ से शेयर किए गए वीडियो में राहुल गांधी ढोल बजाते नजर आ रहे हैं। वीडियो ट्वीट कर कांग्रेस ने लिखा है कि जहां जाओ.वहां के हो जाओ, जीवन को उनके, कुछ इस कदर जियो।
इसके अलावा भारत जोड़ो यात्रा के 50 दिन पूरे होने पर कांग्रेस ने लिखा, “भारत को एक सूत्र में पिरोने का सफर आज 50 दिन पूरा कर रहा है। इस यात्रा का प्रत्येक क्षण नम्र, प्रेम और कृतज्ञता से भरा रहा है।” बता दें कि तेलंगाना पहुंची इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी कई जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
बता दें कि तेलंगाना में यह यात्रा 7 नवंबर तक चलेगी। इसके बाद यह यात्रा अपने अगले पड़ाव की तरफ रवाना होगी। हालांकि, इस दौरान राहुल गांधी रोजाना करीब 20 से 25 किलोमीटर चलेंगे और 375 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 150 दिन चलेगी। इस यात्रा की शुरुआत तमिलनाडु के कन्याकुमारी से हुई और यह कश्मीर तक अपना सपर तय करेगी। इस दौरान यह यात्रा 3,570 किमी की होगी। बता दें कि बीते 7 सितंबर को तमिलनाडु के श्रीपेरुमबुदुर से राहुल गांधी ने यात्रा की शुरुआत की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here