मुंबई के एक अनाथ आश्रम से 5 बच्चे हुए लापता

0
219

मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के चेंबूर इलाके के एक अनाथ आश्रम से 13 से 17 साल की उम्र के 5 बच्चे गायब हैं। इन बच्चों के अपहरण की आशंका जताई जा रही है। यह घटना 17 से 20 दिसंबर के दौरान की है। बाहर खेलने गए बच्चे वापस नहीं आए। यह आश्रम जिला महिला बाल विकास विभाग द्वारा चलाया जा रहा है। यहां 12 से 18 साल के बच्चों को रखा जाता है। मुंबई पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। चेंबूर इलाके की पुलिस टीम इन बच्चों की तलाश में जुटी हुई है। अनाथ आश्रम से बच्चों के गायब होने की यह खबर एक अंग्रेेजी अखबार में प्रकाशित हुई है। चेंबूर के एक अनाथ आश्रम से 17 दिसंबर को 13 और 14 साल के लड़के गायब हुए। इसके बाद 18 दिसंबर को और 15 और 17 साल के बच्चे गायब हुए। इसके बाद 20 दिसंबर को 14 साल का एक बच्चा गायब हो गया। यानी 17 से 20 दिसंबर तक ये बच्चे बाहर खेलने जाते रहे और गायब होते रहे। सवाल है कि पहले दिन की घटना के बाद ही अनाथ आश्रम का प्रशासन सावधान कैसे नहीं हुआ? मुंबई के चेंबूर में इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। अनजान व्यत्तिQ के खिलाफ भारतीय विधि संहिता की धारा 363 के तहत केस दर्ज किया गया है। इस समय तक पुलिस की जांच किसी नतीजे तक नहीं पहुंच सकी है। फिलहाल बच्चों के अपहरण की ही आशंका जताई जा रही है। मुंबई की चेंबूर पुलिस द्वारा लापता बच्चों की तलाश शुरू है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here