April 17, 2026विजन के साथ विकास हमारी प्राथमिकताः धामी देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोक निर्माण विभाग की मास्टर प्लान पुस्तिका का विमोचन करते हुए कहा कि विजन के साथ ही विकास हमारी प्राथमिकता है।आज यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में लोक निर्माण विभाग द्वारा तैयार की गई आगामी 05 वर्षों ( 2026 — 2031 ) के कार्यों से संबंधित मास्टर प्लान पुस्तिका का विमोचन किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि लोक निर्माण विभाग द्वारा आगामी 05 वर्षों के विजन पर आधारित मास्टर प्लान पुस्तिका का विमोचन किया जाना सराहनीय पहल है। यह पुस्तिका राज्य में बुनियादी ढांचे को विकसित करने, सशक्त और सुरक्षित, भविष्य को सुनिश्चित करने का मार्ग है। उन्होंने कहा राज्य में विकास की संभावनाओं एवं विकसित भारत 2047 के संकल्पों को पूरा करने में यह मास्टर प्लान पुस्तिका अहम भूमिका निभाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा हमारा संकल्प है कि राज्य को तय लक्ष्यों के साथ आगे बढ़ाया जाए और विजन के साथ विकास किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा उत्तराखंड राज्य, पर्यटन हब के रूप में उभर रहा है, ऐसे में पर्यटकों की आवश्यकताओं को देखते हुए हम विकास कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं। राज्य में टेक्नोलॉजी एवं इनोवेशन के माध्यम से इंफ्रास्ट्रक्चर को नई दिशा दी जा रही है। उन्होंने कहा यह पुस्तिका निश्चित ही राज्य को आगे बढ़ाने का विजन तय करेगी। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि लोक निर्माण विभाग स्पष्ट विजन के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है। हम राज्य में कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर निरंतर कार्य कर रहे हैं। साथ ही भविष्य की आवश्यकताओं को देखते हुए विकास योजनाएं तैयार की जा रही हैं। उन्होंने कहा विकास के लिए कनेक्टिविटी बेहद महत्वपूर्ण है, जिसपर निरंतर कार्य किया जा रहा है। इस दौरान उपाध्यक्ष अवस्थापना अनुश्रवण परिषद् विश्वास डाबर, प्रमुख अभियंता राजेश चन्द्र शर्मा, मुख्य अभियंता रणजीत रावत, राजेन्द्र सयाना, अधीक्षण अभियंता मनोज बिष्ट, अरूण पाण्डेय, अधिशासी अभियंता बी.एन द्विवेदी, राजेश कुमार, नीरज त्रिपाठी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
April 17, 2026देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने आज राजपुर रोड स्थित एक होटल में शिक्षा विभाग एवं संपर्क फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित “शिक्षा पर एआई के प्रभाव” संवाद कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आज के समय की एक वास्तविकता है, जो शिक्षा सहित सभी क्षेत्रों को तेजी से प्रभावित कर रही है। उन्होंने कहा कि एआई को केवल तकनीक के रूप में नहीं, बल्कि भविष्य की दिशा निर्धारित करने वाले एक महत्वपूर्ण उपकरण के रूप में देखा जाना चाहिए। राज्यपाल ने कहा कि 21वीं सदी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), मेटावर्स और क्वांटम कंप्यूटिंग जैसी उन्नत तकनीकों का युग है, जिन्हें अपनाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इन तकनीकों का समावेश उत्तराखण्ड के छात्रों के लिए नए अवसरों के द्वार खोलेगा और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करेगा। राज्यपाल ने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे छात्रों को नई तकनीकों के प्रति जागरूक करें और उन्हें इसके उपयोग के लिए सक्षम बनाएं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उत्तराखण्ड के शिक्षक और छात्र मिलकर शिक्षा के क्षेत्र में नई क्रांति का सूत्रपात करेंगे।उन्होंने कहा कि एआई के माध्यम से शिक्षा को अधिक समावेशी बनाया जा सकता है, विशेष रूप से दूरस्थ एवं पर्वतीय क्षेत्रों के छात्रों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुँचाने में यह सहायक सिद्ध होगा। साथ ही, एआई भाषा की बाधाओं को दूर कर स्थानीय भाषाओं में शिक्षा को सशक्त बनाने का अवसर प्रदान करता है। राज्यपाल ने ट्टसंपर्क फाउंडेशन’ के संस्थापक—अध्यक्ष विनीत नायर के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि संस्था द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किया गया कार्य सराहनीय है। उन्होंने कहा कि लाखों विघार्थियों और हजारों विघालयों तक पहुंच बनाकर संस्था ने शिक्षा में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य किया है। इस अवसर पर सचिव रविनाथ रामन, कुलपति उत्तराखंड तकनीकी विश्वविघालय डॉ. तृप्ता ठाकुर, संपर्क फाउंडेशन’ के संस्थापक—अध्यक्ष विनीत नायर, चेयरमैन डॉ. के राजेश्वर राव, निदेशक माध्यमिक शिक्षा डॉ. मुकुल कुमार सती सहित शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी एवं विभिन्न स्कूलों के शिक्षक उपस्थित रहे।
April 17, 2026देहरादून। सड़क हादसे में देर रात एक ट्रक के यमुना नदी में गिर जाने से जहंा चालक गम्भीर रूप से घायल हुआ है। वहीं परिचालक लापता बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस व एसडीआरएफ ने घटना स्थल का निरीक्षण कर रेस्क्यू अभियान चलाया और चालक केा बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया वहीं परिचालक की तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार कैम्पटी क्षेत्र में विकासनगर से जखोल त्यूणी जा रहा एक ट्रक जमुना पुल से मसूरी बैड के बीच अनियंत्रित होकर यमुना नदी में जा गिरा। इस हादसे में चालक को रेस्क्यू कर लिया गया है, जबकि परिचालक अभी लापता है। जिसकी तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम यमुना में सर्च अभियान चला रहा है। बताया जा रहा है कि गुरूवार की अर्धरात्रि को 1 बजे यह हादसा हुआ है। उक्त ट्रक विकासनगर से सरकारी गल्ले की दुकान का राशन लेकर जखोल त्यूणी गोदाम में छोड़ने जा रहा है। लेकिन इस बीच ट्रक यमुना पुल और मसरी बैंड के बीच अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में गिर गया।घटना की सूचना मिलते ही थाना कैम्पटी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। जहां घायल ट्रक चालक को रेस्क्यू कर लिया गया है। जिसे उपचार के लिए नैनबाग के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चालक की पहचान उदय सिंह (27) पुत्र गगन सिंह निवासी त्यूणी, उत्तरकाशी के रूप में हुई है। जबकि परिचालक संदीप अभी भी लापता है। जिसकी तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम यमुना नदी में सर्च अभियान चला रहा है।
April 17, 2026हरिद्वार। चारधाम यात्रा को सुगम, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए चारधाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए हरिद्वार ऋषिकुल मैदान में बनाए गए पंजीकरण केंद्र में यात्रियों का ऑफलाइन पंजीकरण आज से शुरू कर लिया गया है।चार धाम यात्रा जाने वाले पहले तीर्थयात्री जिला शहडोल मध्य प्रदेश आए तीर्थयात्रियों के दल द्वारा चार धाम यात्रा के लिए पहला पंजीकरण कराया गया है। चारधाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थ यात्रियों का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने अतिथि देवो भवः की परम्परा से तीर्थयात्रियों का फूल मालाओं एवं टीका चंदन से स्वागत किया तथा सभी यात्रियों की यात्रा की मंगलमय हो इसके लिए सभी को शुभकामनाएं दी।पहला पंजीकरण कराने में जनपद शहडोल मध्य प्रदेश से आए तीर्थयात्रियों के 7 सदस्य दल, जिसमें बिसाहू लाल विश्वकर्मा, मुन्नी विश्वकर्मा, प्यारेलाल विश्वकर्मा, रामदीन प्रजापति, दशरथ प्रजापति, शांति प्रजापति, पार्वती प्रजापति ने चारधाम यात्रा के लिए पहले पंजीकरण कराया। चारधाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थ यात्रियों में खासा उत्साह दिखाई दिया तथा सभी यात्रियों ने चार धाम यात्रा के लिए ऋषिकुल मैदान में पंजीकरण के लिए की गई सभी व्यवस्थाओं के लिए जिला प्रशासन एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। मध्यप्रदेश से आए तीर्थयात्री बिसाहू लाल विश्वकर्मा ने कहा कि पंजीकरण केंद्र में सभी व्यवस्थाएं ठीक प्रकार से की गई है तथा जिला प्रशासन द्वारा उनका फूल मालाओं से स्वागत किया गया है, जिसपर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बहुत बहुत आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। यात्री मुन्नी विश्वकर्मा ने ऋषिकुल मैदान में ऑफलाइन पंजीकरण हेतु की गई व्यवस्थाओं एवं सुविधा के लिए राज्य सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर विभिन्न राज्यों से आए भारी संख्या में आए तीर्थयात्रियों द्वारा चार धाम यात्रा के लिए पंजीकरण कराया जा रहा है तथा चार धाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों का स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण एवं स्क्रीनिंग भी कराई जा रही है।? इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी पी आर चौहान, एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट कुसुम चौहान, उप जिलाधिकारी हरिद्वार जितेंद्र कुमार, जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल वर्मा, जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी मीरा रावत, जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी एवं विभिन्न राज्य से आए तीर्थ यात्री मौजूद रहे।
April 17, 2026वीडियो कॉल के जरिए अधिकारियों को दिखाई स्थिति सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायत की पड़ताल करने खुद मौके पर पहुंचे सीएम देहरादून। सीएम हेल्पलाइन पर आई शिकायत को फाइलों में हल करने के बजाय, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को खुद मौके पर जाकर जन समस्याओं की पड़ताल की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कार्य में लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए, अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।देहरादून के जाखन निवासी विवेक मदान ने, राजपुर रोड पर विद्युत लाइन अंडरग्राउंड किए जाने के कारण फुटपाथ को हुए नुकसान की शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज कराई थी। मदान ने शिकायत में उल्लेख किया था कि जाखन में पहले सड़क किनारे फुटपाथ बनाया गया, बाद में यूपीसीएल ने इस फुटपाथ को खोदकर, अंडरग्राउंड लाइन बिछा डाली। लेकिन इस दौरान मिट्टी का भरान ठीक से नहीं किया गया, जिस कारण फुटपाथ की टाइल्स बैठ गई हैं। इससे फुटपाथ का पूरा लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करनी थी, लेकिन सीएम ने समीक्षा बैठक से पहले शिकायत की पड़ताल करने सीधे जाखन का रुख किया।मुख्यमंत्री ने शिकायतकर्ता विवेक मदान को साथ लेकर अपने मोबाइल से ही अधिकारियों को वीडियो कॉल के जरिए फुटपाथ की स्थिति दिखाई। मुख्यमंत्री ने स्थिति पर नाराजगी जताते हुए कहा कि विभाग समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि अंडरग्राउंड होने के बावजूद कई जगह बिजली लाइन ऊपर दिखाई दे रही है। जिस कारण जन सामान्य को खतरा पैदा हो सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारी प्लानिंग के साथ काम करें, वरना बार बार कार्य होने से एक और पब्लिक को परेशानी का सामना करता है, वहीं धन की भी बर्बादी होती है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वे प्रदेश भर के आगामी दौरों पर इसी तरह नियमित निरीक्षण करेंगे। उन्होंने मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन को निर्देश दिए कि प्रदेश में यदि कहीं और भी इस तरह की शिकायत आ रही है तो उन्हें दूर किया जाए, इसके लिए प्रदेश भर में अभियान चलाया जाए। मुख्यमंत्री इस दौरान स्थानीय दुकानदारों और निवासियों से भी बातचीत की।
April 17, 2026आपदा में भी अवसर तलाश लेने में माहिर मानी जाने वाली भाजपा और उसके नेताओं ने शायद इस बात पर कभी कल्पना भी नहीं की होगी कि उनकी यह रणनीति संसद में उन्हें ऐसे गंभीर संकट में भी ला सकती है कि वह अपनी पहली चाल में ही हार जाए। नये अभिनंदन बिल (महिला आरक्षण) की आड़ में सरकार जिस तरह से परिसीमन बिल को भी ससद से पास कराने की फिराक में थी। उसका भंडा या उसके पीछे सरकार की क्या मंशा थी चर्चा शुरू होने से पहले ही फूट गया। महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण बिल के साथ जिन दो अन्य बिलों को भी कल संसद में पेश किया गया उसे पर चर्चा के लिए कराए गए मत विभाजन से सरकार के पक्ष में 251 मत पड़े जबकि विपक्ष ने एकता दिखाई और उसके पक्ष में 185 मत पड़े। जिसमें सरकार दो तिहाई के आंकड़े से पांच मत पीछे रह गई। अब चर्चा के बाद इन बिलों पर कल अंतिम फैसला मतदान से होना है। लेकिन इस शुरुआती झटके से भाजपा की सरकार और नेता इतने असहज हो चुके हैं कि उन्हें अपनी हार का सुनिश्चित अंदाजा लग चुका है। संसद में आज प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष को यह कहकर धमकाया कि अगर उन्होंने इस बिल पर यानी नारी वंदन बिल पर विरोध का रोडा अटकाया तो उन्हें तैयार रहना चाहिए देश की आधी आबादी यानी की महिलाएं 20 29 के चुनाव में उनका क्या हाल करेगी? हास्यापद बात यह है कि कांग्रेस सहित कोई विपक्षी दल इस इस नारी अभिनंदन बिल का विरोध नहीं कर रहा है ना ही इससे पहले कांग्रेस ने इसका विरोध किया है। राहुल गांधी ने इस बिल के पेश होने से पहले ही एक वीडियो जारी कर यह साफ कर दिया था कि इस बिल के साथ परिसीमन बिल को क्यों जोड़ा जा रहा है उनका कहना है कि सरकार परिसीमन बिल का आधार 2011 की जनगणना को क्यों बना रही है जबकि 2026 में जातिगत जनगणना कराई जा रही है उनका आरोप है कि वह महिलाओं तथा एससी एसटी की महिलाओं के साथ धोखा करना चाहती है जो हम नहीं होने देंगे। विपक्ष का कहना है कि सरकार 2026 की जनगणना के आधार पर महिलाओं को आरक्षण दे। 2011 की जनगणना में यह स्थिति स्पष्ट नहीं है कि किस राज्य में किस वर्ग की कितनी महिलाएं हैं देश में जब जातिगत जनगणना हो रही है तो फिर आरक्षण उसी हिसाब से हो। सरकार द्वारा परिसीमन बिल लाकर लोकसभा की सीटों को 543 से 850 किए जाने की कोशिश है तो फिर यह काम नए परिसीमन के अनुसार ही किया जाना चाहिए राहुल गांधी का कहना है कि महिला आरक्षण के भीतर भी आरक्षण की व्यवस्था कर सरकार महिलाओं का हक मारने की कोशिश कर रही है। आपदा में अवसर की जहां तक बात है उसके मद्देनजर खास बात यह है कि जहां एक तरफ लोग ईरान इजरायल के कारण समस्याओं से जूझ रहे हैं वहीं दूसरी ओर दो बड़े राज्यों में चुनाव की प्रक्रिया भी अंतिम दौर में होने के कारण सभी दलों के नेता व्यस्त हैं। सरकार की मनशक्ति थी कि नारी अभिनंदन बिल की आड़ में सरकार परिसीमन बिल को भी आसानी से पास करा लेगी तथा 2029 में भी अपनी जीत का भी पुख्ता तौर पर इंतजाम कर सकेगी लेकिन उचित समय तलाशने के बावजूद भी विपक्ष को सरकार की मंशा और नीयत का पता चल गया। सरकार के पास भले ही इस समय 392 सांसदों का समर्थन है लेकिन दो तिहाई बहुमत के लिए उसे 60 विपक्षी सांसदों का समर्थन भी चाहिए जो वर्तमान हालात में मुश्किल ही नहीं नामुमकिन दिख रहा है।