शिव बारात के दौरान करंट की चपेट में आने से 18 बच्चे झुलसे

0
81


कोटा। राजस्थान के कोटा में महाशिवरात्रि के दिन एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां शिव बारात निकालते समय करंट लगने से 18 बच्चे बुरी तरह झुलस गए। जानकारी के मुताबिक, कुन्हाड़ी थर्मल चौराहे के पास दोपहर करीब 12:30 बजे यह घटना हुई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने घायल बच्चों को तुरंत एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि 18 घायल बच्चों में से कुछ की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि यात्रा में कई बच्चे धार्मिक झंडा लेकर चल रहे थे। इसी दौरान ये झंडा हाईटेंशन लाइन से टच हो गया। जहां से शिव बारात गुजर रही थी, वहां पानी भी फैला हुआ था। इस कारण करंट तेजी से फैला और कई बच्चे इसकी चपेट में आ गए। किसी को भी संभलने का मौका तक नहीं मिला। जैसे ही करंट लगने की घटना हुई गुस्साए परिजनों ने आयोजकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उनकी पिटाई तक कर डाली। उधर, घटना की जानकारी मिलने पर लोकसभा स्पीकर हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने घायलों का हाल-चाल चाना। घटना पर दुख जताते हुए स्पीकर ने कहा कि वे इस घटना की जांच करवाएंगे। जिन बच्चों की हालत ज्यादा गंभीर है उन्हें अगर बड़े से बड़े अस्पताल में भी रेफर करने की जरूरत होगी तो जरूर रेफर करेंगे। फिलहाल यहां पर भी बच्चों को बेहतर इलाज मिल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here