Home News Posts उत्तराखंड सड़क दुर्घटना में एक की मौत एक घायल

सड़क दुर्घटना में एक की मौत एक घायल

0
1686

हमारे संवाददाता हरिद्वार। सड़क दुर्घटना में देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आकर जहंा बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी वहीं दूसरा गम्भीर रूप से घायल हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मृतक के शव को कब्जे में लेकर घायल को अस्पताल पहुंचाया जहंा उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार जसवीर पुत्र वेदपाल निवासी हुसैनपुर खादर जो मंगलवार को लक्सर से देर शाम बाइक पर सवार होकर अपने एक साथी के साथ मंगलौर की तरफ जा रहा था, जैसे ही यह लोग हरिद्वार बाईपास पर नेशनल ढाबे के पास पहुंचे तो एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में जसवीर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए रुड़की सिविल अस्पताल में भेज दिया है साथ ही घायल युवक का उपचार मंगलौर के सामुदायिक केंद्र में चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here