Home News Posts उत्तराखंड राजभवन कूच करते कांग्रेसी गिरफ्तार

राजभवन कूच करते कांग्रेसी गिरफ्तार

0
931

.

पेगासस प्रकरण पर कांग्रेस ने किया प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन
देहरादून। पेगासस मामले में आज उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस ने आज केंद्र सरकार के विरूद्ध राजभवन कूच किया। हाथीबड़कला बैरिकेडिंग पर रोके जाने कांग्रेसियों ने जम कर हंगामा किया। जिस पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया। जहां से उनको पुलिस लाइन ले जाया गया।
आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस भवन में एकत्र हुए जहां से उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए राजभवन कूच किया। प्रदर्शनकारियों को हाड़ीबड़कला में ही रोक दिया गया जिस पर कंाग्रेसी वहीं धरना दे कर बैठ गये। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि विदेशी कंपनी के सहारे इस तरह जासूसी किया जाना बेहद निंदनीय है। उन्होंने गृहमंत्री को बर्खास्त कराने तथा जासूसी से जुड़े पूरे प्रकरण की जांच सुप्रीम कोर्ट से कराये जाने की मांग की।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने पेगासस मामले में प्रदेश कांग्रेस द्वारा आयोजित प्रदर्शन में भाग लेते हुए कहा कि यह पूरे देश के लिये चिन्ता का विषय है। यह राष्ट्र की सुरक्षा के साथ—साथ भारतीय नागरिकों के निजी व व्यक्तिगत गोपनीय जानकारियों पर संकट है। एक विदेशी एजेन्सी इस तरह सरकार की रजामंदी के साथ देश वासियों की जासूसी करे, देश की सुरक्षा के साथ समझौता करना है। इस तरह की सरकार को सत्ता में रहने का औचित्य नहीं है।
राजभवन कूच करने वालों में पुरोला विधायक राजकुमार, पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल, पूर्व राज्य मंत्री व वरिष्ठ कॉंग्रेस नेता मनीष कुमार, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री पी के अग्रवाल, नवीन जोशी, लक्ष्मी कपूरवाण अग्रवाल, अशोक मल्होत्रा, प्रदेश प्रवक्ता, पुरन सिंह रावत, मधु थापा, कैलाश ठाकुर, जगदीश धीमान, राजीव कुंज ,मोहित ग्रोवर, राहुल तलवार, अनिल नेगी रवि नेगी, रविंद्र सिंह कुणाल, विनय कुमार, राजेश शर्मा, राजेश रस्तोगी, नीरज त्यागी ,दीप वोहरा, संदीप चमोली ,सौरभ नौटियाल ,रॉबिन पवार, नीरज नेगी ,राहुल पवार, कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तौगी, मनमोहन शर्मा ,संदीप सहगल, मुकर्रम, रमेश कश्यप, सचिन नाड़ी, सिद्धार्थ शर्मा, पंडित सत्यनारायण, शर्मा नीरज त्यागी, अलका शर्मा, सावित्री थापा, अशोक मल्होत्रा, अंकुर रौथाण, मंजू चौहान, सूर्य प्रताप सिंह, मोहन सैनी, नानक चंद, इंदु सिंह, कृष्णपाल, कुसुम पंवार, नैना साहनी, सुमन जख्मोला, गुड्डी मनराल व जसपाल शेट्टी आदि शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here