तीसरी लहर के मद्देनजर स्वास्थ्य सेवाओं को करेंगे सुदृढ़ः राजेश कुमार

0
757

दून के नए डीएम आर. राजेश कुमार ने संभाला पदभार
देहरादून। नवनियुक्त जिलाधिकारी डा. आर राजेश कुमार कोरोना की संभावित लहर को देखते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की बात कही है। साथ ही प्रदेश दून के दुर्गम स्थलों पर खाघान्न की कमी नहीं होने देने बात भी डीएम द्वारा कही गई है।
आज नवनियुक्त डीएम डा. आर राजेश कुमार ने विधिवत पूजा अर्चना उपरान्त पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के पश्चात मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के सतत् क्रियान्वयन कर मुख्यमंत्री के कौशल विकास योजना से अधिकतम लोगों को स्वरोजगार दिये जाने की उनकी सर्वाेच्च प्राथमिकता हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना की सम्भावित तीसरी लहर को दृष्टिगत रखते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को सृदृढ़ करने के साथ ही मानसून के दौरान आईआरएस सिस्टम को अलर्ट रख कार्यवाही की जायेगी।
उन्होंने बताया कि जनपद के चकराता, त्यूनी, कालसी जैसे दुर्गम स्थलों पर खाघान का संकट न हो इसके लिए गोदामों में खाघान की आपूर्ति सुनिश्चित की जायेगी। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं का त्वरित गति से समाधान करने का पूरा प्रयास किया जायेगा तथा जिन समस्याओं का समाधान शासन स्तर पर होना है ऐसे समस्याओं के निदान हेतु सीएम डेशबोर्ड का सहारा लिया जायेगा।
उन्होंने कहा कि जनता से मधुर व्यवहार करने हेतु सभी जिला स्तरीय अधिकारियों /कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिये जायेगे तथा किसी भी प्रकार के दुर्व्यहार को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को साथ लेकर जिला प्रशासन द्वारा अच्छी कार्यश्ौली विकसित करने का प्रयास किया जायेगा। डेंगू व आपदा प्रबन्धन के क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा जारी एसओपी का पूर्णरूप से परिपालन सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में पर्यटन की अपार संभावनाएं है इस हेतु पर्यटन को बढावा देने के साथ ही कोरोना काल में मानवजीवन को बचाना भी नितांत आवश्यक है।
जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार 2007 बैच के प्रशासनिक अधिकारी हैं तथा मूलतः तमिलनाडू के रहने वाले हैं। सिविल सर्विसेज से पूर्व वेटनरी चिकित्सक के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हंै। इससे पूर्व वे उत्तरकाशी एवं पिथौरागढ़ में मुख्य विकास अधिकारी एवं जिलाधिकारी के पद कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में शासन स्तर कई अहम पदों पर अपनी सेवायें दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि राजधानी का जिलाधिकारी होने के कारण उनके समक्ष कई चुनौतियां भी हैं। इसके लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों से सहयोग प्राप्त कर हर चुनौती का सामना किया जायेगा।
जिलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार ने कोषागार पहुंच कर डबललॉक का निरीक्षण कर आवश्यक दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कर कोषागार का चार्ज ग्रहण किया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी नितिका खण्डेलवाल, अपर जिलाधिकारी प्रशासन वीर सिंह बुदियाल, अपर जिलाधिकारी वि/रा गिरीश चन्द्र गुणवंत, उप जिलाधिकारी सदर गोपालराम बिनवाल, उप जिलाधिकारी डोईवाला लक्ष्मीराज चौहान, नगर मजिस्टे्रट कुश्म चौहान, अपर नगर मजिस्टे्रट मायादत्त जोशी, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी अवधेश कुमार, मुख्य कोषाधिकारी रोमिल चौधरी, मुख्य वैयक्तिक अधिकारी वीरेन्द्र सिंह, उप कोषाधिकारी गिरीश लाल आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here