टोक्यो में इतिहास रचने वाली वंदना का एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

0
1380

हरिद्वार। टोक्यो ओलंपिक में अपने खेल का लोहा मनवाने वाली महिला हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने पर भव्य स्वागत हुआ। वंदना के स्वागत के लिए परिजनों सहित क्षेत्र के लोग और खेल जगत से जुड़े खिलाड़ी बड़ी संख्या में एयरपोर्ट पहुंचे थे।
हरिद्वार पहुंचने पर चंद्राचार्य चौक हॉकी खिलाड़ी के स्वागत में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने मौजूद थे। उन्होंने वंदना का पुष्पगुच्छ दे कर स्वागत किया। इस दौरान कौशिक ने वंदना को शुभकामनाएं और बधाई दी। मदन कौशिक ने कहा कि वंदना कटारिया ने आज हरिद्वार का नाम पूरे विश्व में रोशन किया है। हरिद्वार को लोग हॉकी खिलाड़ी वंदना के नाम से ही जान रहे हैं। यह हम सब के लिए गर्व की बात है।
जौलीग्रांट से वंदना कटारिया सीधे रोशनाबाद स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंची। जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। यहां उनका खेल विभाग के अधिकारियों और हॉकी खिलाड़ियों की ओर सम्मानित किया गया। स्टेडियम से वंदना अपने गांव पहुंचीं। बेटी को इतने समय बाद देख कर वह भावुक हो गई। जानकारी के अनुसार वंदना दो दिन हरिद्वार में ही रहेंगी और उसके बाद कई कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए दिल्ली रवाना हो जाएंगी।
रोशनबाद गांव निवासी भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया ने टोक्यो ओलंपिक में हैट्रिक लगाकर इतिहास रच दिया। तब से वंदना कटारिया के हरिद्वार पहुंचने का इंतजार हो रहा था। इस दौरान वंदना को अपने घर पहुंचने पर हरिद्वार की बेटी और हॉकी की राष्ट्रीय खिलाड़ी वंदना कटारिया ने घर पहुंच कर कहा कि मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। हम लोग मेडल के बहुत नजदीक थे। मेडल नहीं जीत पाए। लेकिन हमने भारत में लोगों का दिल जीता है।
इस दौरान एयरपोर्ट पर वंदना के स्वागत में विधायक देशराज कर्णवाल, ऋषिकेश अनीता मंमगाई, संंयुक्त निदेशक खेल बीपी भट्ट, एसएसपी सेंथिल अबु देई और जिला क्रीड़ा अधिकारी हरिद्वार सुनील डोभाल समेत काफी संख्या में लोग स्वागत करने के लिए मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here