Home News Posts उत्तराखंड नाबालिग के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार

0
363

हरिद्वार। नाबालिग के अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही पुलिस ने नाबालिग को भी राजस्थान से सकुशल बरामद कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार सकतपुर थाना देहात कोतवाली सहारनपुर, हाल पता गली नं. —1 मक्खनपुर द्वारा बीते 20 दिसम्बर को थाना भगवानपुर में तहरीर देकर बताया गया कि उनकी नाबालिग बेटी का किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण कर दिया गया है। जांच के दौरान पुलिस को अपहरता की मौजूदगी राजस्थान में पाया गया। जिसके बाद पुलिस ने अपहृता को बीती रात राजस्थान से सकुशल बरामद किया गया है। बरामदगी पर मुकदमें में पोक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी तथा उक्त घटना में प्रकाश में आये आरोपी को पुलिस टीम द्वारा आज भगवानपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसका नाम गोविन्दा पुत्र बाबूराम निवासी ग्राम सकतपुर थाना कोतवाली देहात जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश बताया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here