Home News Posts उत्तराखंड मुफ्त बिजली की बात वोट के लिएः बलूनी

मुफ्त बिजली की बात वोट के लिएः बलूनी

0
966

हरीश रावत दो—दो सीटों से हार चुके हैं अब क्या जीतेंगे
देहरादून। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल वोट के लिए फ्री बिजली देने का झूठ बोल रहे हैं। उत्तराखंड में उनकी झूठ की राजनीति नहीं चल सकती है।
यह बात आज सांसद अनिल बलूनी ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली के लोगों को कैसी फ्री बिजली दे रहे हैं इसका सच दिल्ली के लोग जानते हैं। फ्री बिजली के नाम पर उनसे कई तरह के सरचार्ज वसूले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी और केजरीवाल जनता से झूठ बोल रहे हैं और यह झूठ लोगों के वोट पाने के लिए बोला जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह देवभूमि है यहंा झूठ नहीं चलता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में आप का कोई वजूद नहीं है, न ही आप भाजपा की प्रतिद्वंदी पार्टी है।
चुनावी साल में दो—दो मुख्यमंत्री बदल कर भाजपा ने कांग्रेस को चुनावी मुद्दा दे दिया है। कांग्रेस इसे भाजपा सरकार की असफलता के रूप में प्रचारित कर रही है, जैसे सवालों के जवाब में अनिल बलूनी ने कहा कि कांग्रेस के पास अब कुछ नहीं बचा है। देश और प्रदेश की जनता कांग्रेस को नकार चुकी है। कांग्रेस तो अपना अस्तित्व बचाने की लड़ाई लड़ रही है। हरीश रावत को चुनाव की कमान दिए जाने के सवाल पर बलूनी ने कहा कि हरीश रावत अब कांग्रेस की तरह ही गुजरे जमाने की बात हो चुके हैं। पिछले चुनाव में जो खुद दो—दो सीटों पर चुनाव लड़ने के बाद भी नहीं जीत सके उनसे आप क्या अपेक्षा कर सकते हैं? ठीक है कांग्रेस को उन पर भरोसा हो सकता है यह कांग्रेस का अपना निजी मामला है कि वह किसे क्या जिम्मेवारी देती है। बलूनी ने कहा कि राज्य में एक साल के अंदर कैंसर अस्पताल बन जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का हर संभव सहयोग उत्तराखंड को मिल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here