भाजपा फुल चुनावी मोड में

0
511

जेपी नड्डा का भव्य स्वागत, दो दिन में 10 बैठकों का कार्यक्रम
देहरादून/हरिद्वार। भाजपा अब पूरी तरह चुनावी मोड में आ गई है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दो दिवसीय दौरे पर यहां आने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। नड्डा आज और कल यहंा 2 दिन रहेंगे। इस दौरान उनकी पार्टी के सभी पदाधिकारियों और सांसद—मंत्री तथा विधायकों के साथ अलग—अलग 10 बैठकें होंगी जिसमें वह न सिर्फ चुनावी मिजाज का जायजा लेंगे अपितु सभी मंत्री और विधायकों के रिपोर्ट कार्डों की जांच करने के अलावा उनके बारे में फीडबैक भी लेंगे।
आज उनके जौली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने उनकी आवगनी की। इस अवसर पर सैकड़ों की तादात में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपस्थित रहकर उनके जिंदाबाद के नारे लगाए। जेपी नड्डा के सभी कार्यक्रम दून—हरिद्वार सीमा पर स्थित एक होटल में रखे गए हैं। जहां बड़ी संख्या में भाजपा के नेता और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज यहां नड्डा को अब तक अपने काम का ब्यौरा दिया गया। उन्होंने एक बुकलेट के जरिए अब तक किए गए 15 बड़े कामों के बारे में जानकारी दी गई है। आज होने वाले कार्यक्रमों में जेपी नड्डा सभी मोर्चों के जिला पदाधिकारियों से बैठक करेंगे तथा दोपहर बाद विधायक—मंत्री और सांसदों के साथ उनकी बैठक होगी। सभी विधायक व मंत्रियों के रिपोर्ट कार्ड देखे जाएंगे साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा फीडबैक के आधार पर जिताऊ मंत्री और विधायकों का खाका तैयार किया जाएगा। यही नहीं नड्डा अपने इस दौरे में भाजपा संगठन और मोर्चो के पदाधिकारियों को इस बारे में भी दिशा निर्देश देंगे कि उन्हें किस तरह से काम करना है और कैसे जनता तक केंद्र सरकार और राज्य सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाना है। उनके द्वारा जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान मिले जनसमर्थन की जानकारी लेने के साथ ही सैनिक के सम्मान का भी कार्यक्रम रखा गया है। कल कोर ग्रुप की बैठक होगी तथा कल ही उनका साधु—संतों से आशीर्वाद लेने का भी कार्यक्रम है। इन बैठकों में आम आदमी पार्टी के चुनावी मैदान में आने से भाजपा पर पड़ने वाले प्रभाव पर विचार मंथन किया जाएगा। नड्डा के दौरे के साथ ही भाजपा फुल आन चुनावी मोड में आ गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here