Home News Posts उत्तराखंड अखाड़े में कब्जे को लेकर दो गुटों मे संघर्ष, पुलिस तैनात

अखाड़े में कब्जे को लेकर दो गुटों मे संघर्ष, पुलिस तैनात

0
1585

हमारे संवाददाता हरिद्वार। धर्मनगरी कनखल स्थित श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल में अखाड़े पर कब्जे को लेकर आज सुबह दो गुटों में हाथापाई होने से हड़कंप मच गया। इस प्रकरण में जहंा एक गुट ने अखाड़े के भीतर जाकर अखाड़े के मुख्य द्वार को बंद कर दिया है वहीं दूसरा गुट अखाड़े के बाहर खड़ा अंदर जाने के लिए प्रयासरत है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच कर दोनो गुटों को समझाने का प्रयास कर ही हैै। जबकि यह मामला उच्च न्यायालय में विचाराधीन है।
बता दें कि यह विवाद लंबे समय से चल रहा है और हरियाणा के विभिन्न न्यायालयों से होते हुए उच्च न्यायालय में लंबित है। कनखल के निर्मल अखाड़ा में श्रीमंत ज्ञानदेव सिंह और श्रीमहंत रेशम सिंह पक्ष के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। दोनों गुटों के संत अपने—अपने श्रीमहंत को अखाड़े का अध्यक्ष बताते हैं और एक दूसरे को फर्जी बताते आ रहे हैं। यहां तक की दोनों अखाड़ा परिषद भी अलग—अलग गुट के साथ खड़ी है। बीते जुलाई माह में भी यह मामला खासा तूल पकड़ गया था, जब पंजाब से आए संतों ने अखाड़ा मुख्यालय कूच करने का ऐलान किया था। बाद में पुलिस प्रशासन ने समझा—बुझाकर कुछ समय मांगते हुए उन्हें शांत करा दिया था।
आज सुबह एक बार फिर रेशम सिंह पक्ष के संत अखाड़ा मुख्यालय पहुंच गए हैं। जिसको ज्ञानदेव सिंह पक्ष के संतों ने विरोध किया। हंगामा होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है और दोनों तरफ के संतो को समझा—बुझाकर शांत कराने का प्रयास किया। हलांकि बढ़ते तनाव को देखते हुए प्रशासन की ओर से पीएसी भी मौके पर तैनात की गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here