Home News Posts उत्तराखंड युवक का गोली लगा शव मिला, जांच शुरू

युवक का गोली लगा शव मिला, जांच शुरू

0
994

मौके पर तमंचा व मोबाइल बरामद

नैनीताल। नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र के आज सुबह गोपाला सदन के कमरे के बाहर एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक युवक सीने में गोली लगी हुई है। बताया जा रहा है कि युवक ने खुद को तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या की है। वहीं सीने में गोली लगने से यह सवाल भी सामने आ रहा है कि युवक ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या हुई है। पुलिस को मौके पर मृतक का मोबाइल व तमंचा भी बरामद हुआ है। हालांकि पुलिस जांच में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह गोपाला सदन में निवासरत व विजिलेंस विभाग देहरादून में तैनात अनिल पांडे के घर के बाहर एक युवक का शव मिलने पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि मृतक का नाम सौरभ पांडे पुत्र रामलखन पांडे निवासी हनुमानगढ़ राजस्थान है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि युवक एक म्यूजिक एप पर महिला के साथ लगातार संपर्क में था। जिसे कुछ महीने पहले महिला ने युवक को ब्लाक कर दिया था। वहीं पुलिस को यह भी पता चला कि युवक ने महिला के कुछ पैसे भी देने थे। पुलिस के अनुसार मृतक युवक बीते रोज दिन में महिला से मिला था। हांलांकि प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का मामला दिख रहा है, लेकिन सीने में गोली लगने पर उसकी हत्या का संदेह भी जताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here