Home News Posts उत्तराखंड स्वास्थ्य के क्षेत्र में योग और आयुर्वेद महत्तवपूर्ण भूमिका निभा सकते है:...

स्वास्थ्य के क्षेत्र में योग और आयुर्वेद महत्तवपूर्ण भूमिका निभा सकते है: संधु

0
547

देहरादून। मुख्य सचिव डा.एसएस संधु ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में योग और आयुर्वेद महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकते है।
आज यहां मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु नेे उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविघालय में उत्तराखंड के पीएमएचएस चिकित्सा अधिकारीयों के लिए आम जनमानस के इलाज हेतु आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। मुख्य सचिव ने आयुर्वेद पद्धति के महत्त्व पर विशेष बल देते हुए कहा कि प्राचीन समय से ही आयुर्वेद द्वारा चिकित्सा सुविधा दी जा रही है। आज के समय में आयुर्वेद व ऐलोपैथी पद्धति को आपस में तालमेल बनाकर आम जनमानस को चिकित्सकीय इलाज दे कर बेहतर इलाज किया जा सकता है। मुख्य सचिव ने प्रशिक्षुओं को बताया कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में योग और आयुर्वेद महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। आयुर्वेद रोगों के इलाज के बजाय रोकथाम पर अधिक बल देता है। योग और आयुर्वेद के अनुरूप जीवन श्ौली अपनाकर हम अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं। इस दौरान अपने अनुभव साझा करते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि आयुर्वेद स्वस्थ जीवन श्ौली का आधार है, जो तनावमुक्त जीवन जीने को बढावा देता है। अवसाद (डिप्रेशन) को कम करने के लिये आयुर्वेद में मौजूद चिकित्सकीय इलाज को अपनाकर स्वस्थ जीवन जिया जा सकता है। मुख्य सचिव द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रेक्टीकल ट्रेनिंग ऑन आर्युवेदा फॉर पीएमएचएस मेडिकल ऑफिसर ऑफ उत्तराखण्ड टू प्रमोटेड वेलनेस कॉनसेप्ट उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविघालय तथा एच.एन.बी. उत्तराखण्ड चिकित्सा षिक्षा विश्वविघालय द्वारा बनाये गये प्रशिक्षण मोड्यूल का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में सचिव स्वास्थ्य डा. आर. राजेश कुमार, सचिव आयुष डा. पंकज कुमार पाण्डे, कुलपति एच.एन.बी. उत्तराखण्ड चिकित्सा शिक्षा विश्वविघालय प्रो. हेमचन्द पाण्डे, कुलपति उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविघालय प्रो. सुनील कुमार जोशी, स्वास्थ्य महानिदेशक डा. विनीता शाह, एन.एच.एम. निदेशक डा. सरोज नैथानी, डा. अजय कुमार नगरकर, प्रो. अनूप कुमार गक्खड, प्रो. पंकज कुमार शर्मा, प्रो. डी. सी. सिंह, डा. दीपक कुमार सेमवाल, डा. आशुतोष चौहान, चन्द्रमोहन पैन्युली, डा. राजीव कुरेले, डा. एच एम चन्दोला, डा. नन्द किशोर दाधिच, डा. अमित तमादड्डी आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here