अंकिता को न्याय दिलाये जाने हेतु महिला प्रदेश अध्यक्ष ने सिर मुडवाया

0
498

देहरादून। अंकिता भण्डारी को न्याय दिलाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री कूच के दौरान महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला सहित दो महिलाओं ने अपने सिर मुडवाये। जिसके बाद पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर पुलिस लाईन पहुंचाया।
आज यहां प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में राज्य व केन्द्र सरकार के नीतियों के खिलाफ सैकडों महिला कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया गया। इस असवर पर रौतेला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी उत्तराखण्ड की बेटी अंकिता भण्डारी हत्याकाण्ड की जांच सीबीआई से कराये जाने की मांग लगातार राज्य व केन्द्र सरकार से करती आ रही है परन्तु आज तक उनके परिवार को न्याय नही मिल पाया है। उन्होंने कहा मणीपुर में जिस तरह से महिलाओं को सरकार के नाक के नीचे निर्वस्त्र कर सड़कों पर घुमाया गया यह देश को शर्मशार करने वाला काण्ड था, परन्तु आज तक उन महिलाओं को न्याय नही मिल पाया है। भाजपा नेता के रिजार्ट में राज्य की बेटी अंकिता भण्डारी के साथ हुई जघन्य अपराध की घटना के उपरान्त सरकार द्वारा रातोंरात सबूत नष्ट करने का काम किया गया उससे स्पष्ट होता है कि भाजपा सरकार में अपराधियों को खुला संरक्षण दिया जा रहा है। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा रिसॉर्ट पर बुल्डोजर फिराने के आदेशों से इनकार किया जा रहा है तथा भाजपा सरकार सबूत नष्ट करने के बाद अपनी पीठ थपथपा रही है। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखण्ड में कानून व्यवस्था नाम चीज नही है जहॉ तहॉ आये दिन महिलाओं के साथ अत्याचार किये जा रहे हैं और उन्हें न्याय दिये जाने के बजाय उनका और अधिक उत्पीड़न किया जा रहा है। राज्य सरकार विकास के नाम पर डुगडुगी पीट रही है परन्तु विकास कहीं दिख नही रहा है। उन्होंने कहा सरकार के नाक के नीचे राजधानी देहरादून के सड़कों पर एक—एक फीट के गड्डे देखे जा सकते हैं। भाजपा सरकार के नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला एवं महामंत्री शिवानी थपलियाल मिश्रा ने अंकिता भण्डारी को न्याया दिये जाने हेतु अपना सिर मुडवाकर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। तत्पश्चात पुलिस द्वारा सभी महिला प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर पुलिस लाईन ले जाया गया। प्रदर्शन में मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन मथुरा दत्त जोशी, महामंत्री विजय सारस्वत, पूर्व विधायक संजीव आर्य, मुख्य प्रवत्तQा गरिमा माहरा दसौनी, महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविन्दर ंिसह गोगी, मीना रावत, नजमा खान, आशा मनोरमा डोबरियाल, प्रतिमा सिंह, सुजाता पॉल उर्मिला थापा, दर्शन लाल, मोहित उनियाल, सुशीला बेलवाल, उषा रावत, अनुराधा तिवाड़ी, कमजीत कौर, पूनम कैन्यूरा, रेनू नेगी, इन्दू पंवार आदि सैकड़ों महिलायें उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here