Home उत्तराखंड Almora वन्य जीव तस्कर गिरफ्तार, 40 किलो वजनी कुछवा बरामद

वन्य जीव तस्कर गिरफ्तार, 40 किलो वजनी कुछवा बरामद

0
2278


आरोपी का एक साथी फरार, छापेमारी जारी

उधमसिंहनगर। वन्य जीव तस्करी का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने एक तस्कर को 40 किलो 500 ग्राम वजनी कछुवे व तस्करी में प्रयुक्त टैक्सी सहित गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का एक साथी फरार होने में सफल रहा जिसकी तलाश की जा रही है।
जानकारी के अनुसार कल देर शाम थाना दिनेशपुर पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में कुछ तस्कर वन्य जीव तस्करी हेतू आने वाले है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने क्षेत्र में चैकिंग अभियान चला दिया। इस दौरान पुलिस को एक संदिग्ध कार जो डाबर फैक्ट्री सड़क से जगदीशपुर मोड की ओर आ रही थी तथा जिसमें दो व्यक्ति सवार थे, को पुलिस ने रूकने का इशारा किया तो उक्त कार के चालक द्वारा वाहन को रोककर तुरन्त खेतों की तरफ दौड़ लगा दी गयी। जिसका पीछा पुलिस टीम द्वारा किया गया परन्तु धान के खेतो से होते हुए वह व्यक्ति भागने मे सफल रहा। वहीं पुलिस द्वारा वाहन में बैठे दूसरे व्यक्ति को पकड़ लिया गया। पूछताछ मे अपना नाम मुकेश वाला पुत्र विकास वाला निवासी शक्तिफार्म थाना सितारगंज जिला उधमसिंह नगर बताया। पुलिस द्वारा कार की तलाशी लेने पर कार के बीच वाली सीट पर जूट के बोरे मे रखा हुआ एक बड़ा कछुवा बरामद हुआ। बरामद कछुवे का वजन 40 किलो 500 ग्राम बताया जा रहा है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया है। वहीं फरार हुए तस्कर का नाम महिपाल पुत्र राम स्वरुप निवासी बरेली उत्तर प्रदेश बताया जा रहा है। जिसकी तलाश में छापेमारी जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here