Home News Posts उत्तराखंड वरिष्ठ राज्य आन्दोलनकारी सुशीला बलूनी का खड़खड़ी शमशान घाट पर हुआ अंतिम...

वरिष्ठ राज्य आन्दोलनकारी सुशीला बलूनी का खड़खड़ी शमशान घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

0
467


हरिद्वार। वरिष्ठ राज्य आन्दोलनकारी तथा उत्तराखण्ड महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सुशीला बलूनी का अन्तिम संस्कार बुधवार को खड़खड़ी शमशान घाट पर ट्टजब तक सूरज चांद रहेगा, बलूनी तेरा नाम रहेगा’, के बीच किया गया। राज्य निर्माण आन्दोलनकारी श्रीमती सुशीला बलूनी को मुखाग्नि उनके सुपुत्रों विनय बलूनी, संजय बलूनी तथा विजय बलूनी ने दी।
उल्लेखनीय है कि लम्बे समय से अस्वस्थ चल रही, श्रीमती सुशीला बलूनी ने विगत 9 मई, 2023 की शाम को देहरादून के मैक्स अस्पताल में अन्तिम सांस ली।
अन्तिम विदाई पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि देने वालों में विधायक हरिद्वार मदन कौशिक, अपर जिलाधिकारी(प्रशासन)श्री पी0एल0 शाह, एसडीएम पूरण सिंह राणा, विकास तिवारी, रविन्द्र जुगरान, सुश्री भावना पाण्डे, त्रिलोचन भटृ, हर्ष प्रकाश काला, सतीश जोशी, मुकेश जोशी, प्रमोद डोभाल, प्रेम पंचोली, त्रिवेन्द्र सिंह पंवार सहित बड़ी संख्या में राज्य आन्दोलनकारी तथा जनता जनार्दन आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here