Home News Posts उत्तराखंड गुलदार की दो खालाेंं सहित वन्य जीव तस्कर गिरफ्तार

गुलदार की दो खालाेंं सहित वन्य जीव तस्कर गिरफ्तार

0
311

देहरादून। वन्य जीव तस्करी मामले का खुलासा करते हुए एसटीएफ द्वारा एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके पास से गुलदार की दो खालें भी बरामद की गयी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि बीते दिनो डब्ल्यूसीसीबी दिल्ली से उत्तराखण्ड एसटीएफ को सूचन मिली थी कि पुरोला उत्तरकाशी क्षेत्र में वन्य जीव जन्तुओं के अंगो तथा खाल की अवैध तस्करी हो रही है, जिसे उत्तराखण्ड एसटीएफ द्वारा अपने स्थानीय सूत्रों से डेवलप किया गया। जिस पर आज लीसा भण्डार पुरोला को जाने वाले तिराहे के पास से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है जिसने अपना नाम बृजमोहन पुत्र जनक सिंह निवसी पुरोला उत्तरकाशी बताया और जिसके कब्जे से 2 गुलदार की खाल जिनकी लम्बाई क्रमशः 6 फीट तथा 8 फीट लगभग पायी गयी है, बरामद की गयी है। बताया कि गुलदार को वन्यजीव जन्तु संरक्षण अधिनियम की पहली अनुसूची में रखा गया है इसका शिकार करना एक गम्भीर अपराध है, पकड़े गये तस्कर के खिलाफ थाना पुरोला उत्तरकाशी में वन्यजीव अधि. (वाइल्ड लाइफ एक्ट) के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।
पुलिस अधीक्षक एसटीएफ चन्द्रमोहन सिंह द्वारा बताया गया कि आरोपी से पूछताछ में मिली जानकारी के अनुसार एसटीएफ द्वारा इस मामले मेें गहनता से छानबीन की जा रही है और यदि इस मामले में अन्य किसी व्यक्ति की संलिप्तता मिलती है तो उसके विरूद्ध कार्यवाही सुनिष्चित की जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here