Home News Posts उत्तराखंड बार एसोसिएशन के उपचुनाव में तीन पदों के लिए मतदान

बार एसोसिएशन के उपचुनाव में तीन पदों के लिए मतदान

0
169


देहरादून। दून बार एसोसिएशन के तीन पद सचिव, उपाध्यक्ष व कोषाध्यक्ष के लिए मतदान प्रातः दस बजे से शुरू हुए जिसमें अधिवक्ताओं में खासा जोश दिखायी दिया।
आज यहां दून बार एसोसिएशन के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में तीन पदों सचिव, उपाध्यक्ष व कोषाध्यक्ष के लिए सुबह दस बजे से मतदान शुरू हुआ। सचिव पद के लिए अधिवक्ता अजय बिष्ट, प्रभात बर्थवाल, प्रकाश टी पाल, राजीव शर्मा और रविंदर कुमार चौहान मैदान में हैं। उपाध्यक्ष पद पर 10 उम्मिदवार मैदान में हैं। इनमें अमित डंगवाल, अमित कुमार अरोडा, मनोज कुमार रतूडी, मनोज कुमार संुदरियाल, आरएस भारती, राहुल अमोली, राकेश पाल, विजय कुमार नौटियाल, विनोद कुमार सागर, व विरेंद्र सिंह खुराना शामिल हैं कोषाध्यक्ष पद पर आकाश दीप वर्मा, अरूण खन्ना, अश्वनी कुमार, कमल किशोर बहुगुणा, ललित भंडारी, राजीव कुमार व संदीप कुमार मैदान में हैं। दोपहर तक मतदान के लिए अधिवक्तओं की लम्बी कतारें लगी हुई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here