ग्राम प्रधान पर दुष्कर्म का आरोप,7 साल बाद मुकदमा दर्ज

0
267

हरिद्वार। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने ग्राम प्रधान के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।
घटना 14 फरवरी 2017 की बतायी जा रही है। जानकारी के अनुसार लक्सर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने न्यायालय को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि आरोपित प्रधान का घर उसके पड़ोस में है। बताया गया है कि 14 फरवरी 2017 को जब उसके पिता दूध लेकर घर के बाहर गए थे तथा वह अपने घर की ऊपरी मंजिल पर थी। आरोप है कि इस दौरान आरोपित प्रधान वहां आया और चाकू की नोक पर डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली।
पीड़िता के अनुसार इसके बाद उसका निकाह हो गया। उसका पति उसके साथ घर में ही रहने लगा। लेकिन, इस दौरान भी आरोपित उसे ब्लैकमेल करते हुए उसका यौन शोषण करता रहा। वह अभी तक सबकुछ चुपचाप सहती आ रही थी। लेकिन, अब उसके सब्र का बांध टूट जाने पर उसने पति को मामले की जानकारी दी। पुलिस के इस मामले में कार्रवाई न करने पर उसने न्यायालय की शरण ली। मामले में न्यायालय ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश कोतवाली पुलिस को दिए हैं। आरोपित वर्तमान में ग्राम प्रधान है। वहीं आरोपी ग्राम प्रधान ने आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि भूमि विवाद में दबाव बनाने के लिए झूठे आरोप लगाए गए हैं। पुलिस क्षेत्राधिकारी मनोज ठाकुर ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here