Home News Posts उत्तराखंड वाहन चोर गिरोह हुआ बेनकाब, 2 शातिर सदस्य आये पकड़ में

वाहन चोर गिरोह हुआ बेनकाब, 2 शातिर सदस्य आये पकड़ में

0
364
  • चोरी की आठ बाइकें बरामद

हरिद्वार। लक्सर कोतवाली क्षेत्र में बाइक चोरी की पांच अलग—अलग घटनाओं की शिकायतों पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गयी।
क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं की गम्भीरता को देखते हुये पुलिस टीमों ने विभिन्न साक्ष्य एकत्रित कर तथा पड़ताल शुरु कर दी गयी। आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस टीमों द्वारा बीती रात एक सूचना के बाद लक्सर रेलवे स्टेशन के प्लेट फार्म के सामने पानी की टंकी के पास से 2 संदिग्धों को दबोच लिया गया। जिनकी निशानदेही पर चोरी की आठ बाइक बरामद हुई। बरामद मोटरसाईकिलों के बारे में सख्ती से पूछने पर उन्होने अपना नाम मुराद पुत्र मुर्तजीम निवासी गाडोवाली थाना पथरी जनपद हरिद्वार व अमित पुत्र मोहर सिंह निवासी पीपली कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार बताया। आरोपियों द्वारा बताया कि वह दोनों दोस्त है और नशे व आवारा गर्दी के चलते छोटी—मोटी चोरी करने की योजना बनाकर लक्सर क्षेत्र व हरिद्वार क्षेत्र से मोटर साइकिलों को चोरी कर राहगिरों को बेच देते है। जिससे हम अपने नशे के शौक व रोजमर्रा की जरुरते पूरी करते है। आरोपियों द्वारा बताया कि हम पूर्व में भीे कई बार वाहन चोरी की घटना में जेल चुके है। बहरहाल पुलिस ने उन्हे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here