Home राष्ट्रीय Himachal Pradesh नमाज अदा करने से रोकने के आरोप में चार महिलाओं समेत छह...

नमाज अदा करने से रोकने के आरोप में चार महिलाओं समेत छह लोगों पर मामला दर्ज

0
232


शिमला। शिमला की संजौली मस्जिद में नमाजियों को नमाज अदा करने से रोकने के आरोप में चार महिलाओं समेत छह लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। इस मस्जिद को अदालत ने अवैध घोषित कर दिया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पुलिस के मुताबिक घटना शुक्रवार को उस समय हुई जब दूसरे राज्यों से आए कई लोग नमाज अदा करने मस्जिद जा रहे थे। देवभूमि संघर्ष समिति से जुड़े आरोपियों ने उन्हें रोक दिया। पुलिस कर्मी मामले को सुलझाने के लिए मौके पर पहुंचे लेकिन आरोपियों ने श्रद्धालुओं का विरोध जारी रखा।
पुलिस ने बताया कि उन्होंने नारे लगाए और मुसलमानों से अपना पहचान पत्र दिखाने को कहा। उन्होंने सवाल किया कि वे उस मस्जिद में नमाज कैसे अदा कर सकते हैं जिसे अवैध घोषित कर दिया गया है और जिसे गिराने का आदेश दिया गया है। महिलाओं ने कहा कि वे मुसलमानों को अपने घरों के पास से नहीं गुजरने देंगी और आरोप लगाया कि वे उनके घरों के अंदर झांकते हैं। पुलिस ने बताया कि मामले में संज्ञान लेते हुए आरोपियों पर सांप्रदायिक सौहार्द और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का मामला दर्ज किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here