देहरादून। वाहन के डिवाइडर से टकराने से उसमे सवार पांच लोग घायल हो गये जिनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसमें से एक की हालत गम्भीर होने पर उसको हायर सेंटर रेफर किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज प्रातः 112 के माध्यम से कोतवाली मसूरी को सूचना मिली की भटृा फॉल से 500 मीटर ऊपर मसूरी की तरफ एक वाहन डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें पांच लोग सवार है। सूचना पर थाना मसूरी से पुलिस बल आपदा उपकरण सहित तत्काल मौके पर पहुंचा, जहां दुर्घटनाग्रस्त वाहन में चालक सहित 05 व्यक्तियों को सकुशल गाड़ी से बाहर निकाल कर 108 के माध्यम से सिविल अस्पताल भिजवाया गया, जिसमें से एक व्यक्ति अमित राणा को गंभीर चोटे आने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है, बाकी शेष घायलों को मामूली चोटे आई है। घटना के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि वाहन बुलेरो कार, जो मसूरी से देहरादून की तरफ जा रही थी, भटृा फॉल से 500 मीटर ऊपर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकरायी। जिसमें सवार हिमांशु कुमार पुत्र रविंद्र कुमार निवासी मोहिनी रोड डालनवाला, अमित राणा निवासी देहरादून, मुकेश कुकरेती पुत्र किशोरी लाल निवासी चंबा टिहरी, गिरीश शर्मा पुत्र खजम सिंह निवासी डाकपटृी विकास नगर, गिरीश रावत निवासी कोटद्वार घायल हो गये।




