Home News Posts उत्तराखंड निर्विवाद विरासतन एवं दाखिल खारिज प्रकरण पर निर्धारित समयावधि में हो अमलः...

निर्विवाद विरासतन एवं दाखिल खारिज प्रकरण पर निर्धारित समयावधि में हो अमलः डीएम

0
321

देहरादून। ओगल भट्टा निवासी किरन देवी ने जिलाधिकारी से गुहार लगायी कि वह अपनी जमीन का दाखिल खारिज कराने के लिए एक साल से भटक रही है। संज्ञान में आते ही जिलाधिकारी सविन बसंल ने तहसीलदार विकासनगर को दाखिल खारिज करने के निर्देश दिये।
ओगल भटृा निवासी किरन देवी ने जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में जिलाधिकारी सविन बसंल को फरियाद सुनाते हुए बताया कि उनके पति अर्द्धसैनिक बल में कार्यरत हैं तथा उन्होंने जून 2024 में भूमि क्रय की किन्तु एक वर्ष के बाद भी भूमि उनके नाम दाखिल खारिज नही हुआ है। दाखिल खारिज के एवज में वकील, पीएनबी एजेंट आदि सभी बरगला रहे हैं तथा काई सही जवाब नही दे रहे है। जिलाधिकारी के संज्ञान में आते ही उन्होंने तहसीलदार विकासनगर से उसी दिन अघतन रिपोर्ट तलब की जिस पर वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए डीएम के निर्देश पर महिला के नाम 03 दिन के भीतर दाखिल खारिज आदेश करते हुए भूमि महिला के नाम अंकित हो गई। किरन ने जिलाधिकारी से गुहार लगाई थी उनके द्वारा शीशमबाड़ा में जून 2024 में 0.00082 हे. भूमि क्रय की गई थी किन्तु वकील व दफ्तरों के चक्कर काटने के बाद भी भूमि का दाखिल खारिज नही हो रहा है। इसलिए जिलाधिकारी से ही उम्मीद बची है। डीएम ने प्रकरण का संज्ञान लेते हुए तहसीलदार विकासनगर को आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे। मामला डीएम के संज्ञान में आते ही 03 दिन के भीतर तहसील से दाखिल खारिज के आदेश हो गए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here