नैनीताल। सड़क दुर्घटना में आज सुबह एक अनियंित्रंत कार के पेड़ से टकरा जाने से जहंा दो लोगों की मौत हो गयी वहीं कई लोग घायल हुए है। सूचना मिलने पर पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल पहुचाया जहंा उनका उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह के समय बाजपुर की ओर जा रही कार अचानक नियंत्रण खो बैठी और सड़क किनारे खड़े एक पेड़ से जोरदार टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दो युवकों की घटनास्थल पर ही जान चली गई। सूचना मिलने पर कालाढूंगी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और राहत—बचाव कार्य शुरू किया।
पुलिस के अनुसार आज प्रातः 7.30 सूचना मिली कि कालाढूगी—बाजपुर रोड पर गडप्पू चैक पोस्ट के लगभग 2 किलोमीटर बाजपुर की तरफ एक कार जो गाजियाबाद से नैनीताल को जा रही थी जिसमें 5 व्यक्ति व 2 बच्चे सवार थे जो अनियन्त्रित होकर सडक किनारे पेड से टकराकर दुर्घटना ग्रस्त हो गयी है जिसमें सवार सभी 3 व्यक्ति व 2 बच्चे गम्भीर रूप से घायल है। घायलों को स्थानीय लोगों द्वारा उपचार हेतु निजी वाहन की सहायता से बाजपुर अस्पताल भिजवा दिया गया था तथा मौक पर 2 व्यक्तियों की स्थिति अत्यन्त गम्भीर थी जिन्हे 108 एम्बुलेन्स की मदद के सीएचसी कालाढूंगी लाया गया जहां पर चिकित्सकों द्वारा दोनो व्यक्तियो को मृत घोषित कर दिया गया । मृतको की शिनाख्त प्रदीप यादव पुत्र राजेश यादव निवासी स्यानी थाना नन्दग्राम गाजियाबाद उम्र—28 वर्ष व मृतक राहुल पुत्र गौरी शंकर यादव निवासी स्यानी थाना नन्दग्राम गाजियाबाद उम्र—18 वर्ष के रूप में हुई। हादसे में विवेक यादव पुत्र गौरीशंकर यादव निवासी स्यानी थाना नन्दग्राम गाजियाबाद उम्र—23, दीपांशु पुत्र रामविलास निवासी ग्राम नगला सुदमा थाना बेवर जिला मैनपुरी, ज्योति पत्नी प्रदीप यादव निवासी स्यानी थाना नन्दग्राम गाजियाबाद उम्र—27 वर्ष व अन्नईया उर्फ परी पुत्र प्रदीप यादन उम्र—3 वर्ष 6 माह व किटृू पुत्री प्रदीप यादव उम्र— डेढ वर्ष के रूप में हुई है।




