Home News Posts उत्तराखंड राजपुर में मकान गिरने से दो महिलाओंं व एक बच्चे की मौत

राजपुर में मकान गिरने से दो महिलाओंं व एक बच्चे की मौत

0
645

देहरादून। राजपुर क्षेत्र में एक मकान गिरने से दो महिलाओं व एक बच्चे के दबने से मौत हो गई। पुलिस ने तीनों के शव बरामद कर लिए। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज प्रातः आपदा कंट्रोल रूम में सूचना मिली कि राजपुर क्षेत्र काठ बंगला बस्ती में आवास ढहने से कुछ लोगों की मलवे में दब गये हैं। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। राहत एवं बचाव दल के साथ मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट कुसुम चौहान द्वारा बताया गया कि रेस्क्यू का कार्य शुरू हो चुका है। सूचना है कि मलवे में दबने वालों में संगीता पत्नी दिनेश उम्र 22 साल, लक्ष्मी दिनेश की बहन उम्र 28 साल, दिनेश का 8 दिन का बच्चा बताया जा रहा है।
वही अपर जिलाधिकारी के के मिश्रा एवं डॉ एस के बरनवाल सहित संबंधित अधिकारी आपदा कंट्रोल रूम से राहत एवं बचाव कार्य की जानकारी लेते हुए आवश्यक कार्य कर रहे है। रेस्क्यू टीम द्वारा तीनों के शवों को बरामद कर लिया है। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को तीनों बरामद शवों के पोस्टमार्टम करने के निर्देश दिए। मौके पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी भी पहुंच गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here