Home News Posts उत्तराखंड दुपहिया वाहन चोर गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार

दुपहिया वाहन चोर गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार

0
543
  • चुरायी गयी पांच मोटरसाइकिल बरामद

हरिद्वार। दुपहिया वाहन चोर गिरोह का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से चुरायी गयी पांच बाइक भी बरामद हुई है। आरोपी शातिर किस्म के बदमाश है जिनमें से एक के ऊपर 5 हजार रूपये का ईनाम भी घोषित है।
जानकारी के अनुसार बीते रोज सौरभ पुत्र कुंवरपाल सिह निवासी सादौल माजरा थाना मंगलौर जनपद हरिद्वार ने कोतवाली लक्सर पर अपनी बाइक अज्ञात चोरों द्वारा चुराने का मुकदमा दर्ज कराया गया था। मामले में कार्यवाही करते हुए पुलिस ने एक सूचना के बाद ग्राम अकबरपुर को जाने वाली रोड पर स्थित खण्डर के पास से 2 संदिग्धों को दबोचकर उनकी निशानदेही पर चुरायी गयी 5 मोटर साईकिल बरामद की गई। पूछताछ में उन्होने अपना नाम अंकित पुत्र नेत्रपाल निवासी धनोरा थाना कलियर जनपद हरिद्वार व प्रवण पुत्र सुभाष चन्द निवासी धनोरी थाना कलियर जनपद हरिद्वार बताया। बताया कि वह अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं व चुराई गयी बाइक औने पौने दामों में बेचने पर मुनाफा कमाते हैं। आरोपी प्रणव पूर्व में भी चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है जो थाना भगवानपुर से डकैती के मुकदमें में 5 हजार का ईनामी फरार बदमाश है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here