Home News Posts उत्तराखंड दुपहिया वाहन चोर गैंग का खुलासा: हिस्ट्रीशीटर सहित पांच गिरफ्तार

दुपहिया वाहन चोर गैंग का खुलासा: हिस्ट्रीशीटर सहित पांच गिरफ्तार

0
433
  • दो दुपहिया वाहन, कई वाहनों के कलपुर्जे व 10 हजार की नगदी बरामद
  • गिरफ्तार हुए लोगों में तीन कबाड़ी व एक मैकेनिक भी है शामिल

देहरादून। दुपहिया वाहन चोर गिरोह का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से दो दुपहिया वाहन, कई वाहनो के कलपुर्जे व दस हजार की नकदी भी बरामद हुई है। गिरफ्तार हुए लोगाें में तीन कबाड़ी व एक मैकेनिक भी शामिल है।
जानकारी के अनुसार बीती 27 जून को बेअंत सिंह निवासी आइटीबीपी सीमाद्वार द्वारा बसंत विहार थाने में अपनी मोटरसाइकिल, चतर सिंह रावत निवासी आशीर्वाद एंक्लेव द्वारा 5 जुलाई को अपनी स्कूटी, हरीश जेठी निवासी सिद्धार्थ पैराडाइज पंडितवाडी द्वारा 16 जुलाई को अपनी मोटरसाइकिल पल्सर बजाज तथा रोहित बजाज निवासी 101 वसुंधरा एनक्लेव देहरादून द्वारा 17 जुलाई को अपनी एक्टिवा चोरी होने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया था। क्षेत्र में बढ़ती वाहन चोरी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने तत्परता से चोरों को खोजना शुरू कर दिया। वाहन चोरों की तलाश में जुटी पुलिस टीमो को बीती रात सूचना मिली कि हरबंसवाला टी स्टेट खंडर में कुछ लोग चोरी किए गए वाहनों एवं वाहनों के कलपुर्जों की खरीद फरोख्त कर रहे हैं। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने तत्काल मौके पर दबिश देकर पांच लोगोें को गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास से दो वाहन व कुछ वाहनों के कलपुर्जे बरामद किये गये है। पूछताछ में उन्होने अपना नाम आस मोहम्मद पुत्र असगर निवासी ग्राम जीवनगढ़ तहसील थाना विकासनगर(हिस्ट्रीशीटर), मोहम्मद मुनव्वर पुत्र मोहम्मद नसीम निवासी ग्राम कोहली पोस्ट चन्देना थाना देवबंद सहारनपुर उत्तर प्रदेश हाल पता जेतनवाला निकट एमडीडीए फ्लैट, (मैकेनिक वाहन चोर) तालिब पुत्र दिलशाद निवासी तेलपुर चौक थाना पटेलनगर देहरादून मूल पता ग्राम थाना मीरापुर जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश, रईस पुत्र शहिद सलमानी निवासी मेहुवाला थाना पटेलनगर मूल पता ग्राम बकावास थाना गागलहेड़ी सहारनपुर उत्तर प्रदेश, सलमान पुत्र मोहम्मद राशिद निवासी निकट मुंतजिर का होटल कांवली रोड लक्ष्मण चौक देहरादून बताया। आरोपियोंं में आस मोहम्मद हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। मुनव्वर मैकेनिक व तालिब, रईस व सलमान कबाड़ी है। पूछताछ मेें मुनव्वर द्वारा बताया कि वह ग्राम जैतनवाला में रहता है तथा उसकी वहां पर बाइक रिपेयरिंग एवं पार्ट्स की दुकान है जिसे वह चलाता है वह नशा करने का आदी है नशे की पूर्ति एवं परिवार का खर्चा चलाने के लिए उसके द्वारा आस मोहम्मद के साथ वाहनों की चोरी की गई एवं चोरी किए के वाहनों के पार्ट्स को वह कुछ बेच देते है तथा कुछ दुकान पर रखकर ग्राहकों की गाड़ी में लगा देता है तथा आस मोहम्मद द्वारा पूछताछ करने पर बताया कि में थाना विकासनगर का हिस्ट्रीशीटर हूं जो नशे के कारोबार व नशा पूर्ति के लिये चोरी की घटनाओं को अंजाम देता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here