Home News Posts उत्तराखंड अंतरराज्यीय नकबजन गिरोह के गैंगस्टर सहित दो गिरफ्तार

अंतरराज्यीय नकबजन गिरोह के गैंगस्टर सहित दो गिरफ्तार

0
143
  • चोरी की गई करीब 18 लाख रुपये मूल्य की ज्वैलरी हुई बरामद

देहरादून। बंद घर में हुई चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने जम्मू—कश्मीर के अंर्तराज्जीय नकबजन गिरोह के एक गैंगस्टर सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से चुरायी गयी 18 लाख की ज्वैलरी बरामद हुई है। गिरफ्तार दोनो आरोपी कारपेंटर का काम करते है जो काम के बहाने अलग— अलग जगहों पर घूमकर बंद घरों की रैकी कर देते है घटनाओ को अंजाम देते है।
जानकारी के अनुसार बीती 6 जनवरी को गोपाल कृष्ण अग्रवाल पुत्र स्व. प्यारे लाल निवासी 26 डी चन्दरनगर कोतवाली नगर जनपद देहरादून द्वारा कोतवाली नगर पर तहरीर देकर बताया गया था कि अज्ञात चोरों द्वारा उनके घर से लाखो रुपये की ज्वैलरी चोरी कर ली गई है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गयी। चोरों की तलाश में जुटी पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप बीती रात एक सूचना के आधार पर मद्रासी कालोनी के निकट रेलवे लाइन के पास से दो लोगोे जावेद अहमद उर्फ मेराजुद्दीन पुत्र मौहम्मद रमजान भटट तथा फरीद पुत्र गुलाम कादिर को उक्त घटना में चोरी की गई ज्वैलरी तथा घटना में प्रयुक्त औजारों के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा बताया गया कि वे जम्मू कश्मीर के रहने वाले हैं तथा कारपेंटर का काम करते हैं। लकडी चिरान के बहाने वे अलग अलग राज्यो मे घूमते हुए बंद घरों को चिन्हित कर चोरी की घटनाओ को अंजाम देते हैं। आरोपियों से पूछताछ में उनके द्वारा पूर्व में उत्तराखण्ड के टिहरी, चमोली ,पौडी, रुद्रप्रयाग व देहरादून के साथ—साथ जम्मू—कश्मीर ,पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश में भी कई चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जाना प्रकाश में आया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी जावेद जनपद पौड़ी का गैंगस्टर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here