Home News Posts उत्तराखंड सामूहिक दुष्कर्म के अन्य दो आरोपी पुलिस गिरफ्त में

सामूहिक दुष्कर्म के अन्य दो आरोपी पुलिस गिरफ्त में

0
476
  • मुख्य आरोपी को पहले ही किया जा चुका है गिरफ्तार
  • पकड़ में आए दोनों आरोपी निकले नाबालिक, लिया संरक्षण में

हरिद्वार। नाबालिग किशोरी से सामुहिक दुष्कर्म व उसकी हत्या की कोशिश करने वाले दो नाबालिग आरोपियों को पुलिस ने पकड़ कर संरक्षण में ले किया है। मामले में मुख्य आरोपी पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
जानकारी के अनुसार बीते 9 अगस्त को धनपुरा पथरी निवासी शिकायतकर्ता ने थाना पथरी में तहरीर देकर बताया गया था कि उन्ही के गांव के अरविन्द व अन्य 2 युवकों ने उनकी नाबालिक बेटी को एंकर फैक्ट्री के पास बने सुनसान मकान में उठाकर ले जाकर पहले उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और फिर पकडे जाने के डर से उसे मकान की छत से जान से मारने की नीयत से नीचे फेंक दिया। शिकायत के मुताबिक थाना पथरी पर पोक्सो एक्ट सहित सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गयी। अलग अलग स्थानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही पुलिस टीम ने घटना के मुख्य आरोपी अरविन्द को पहले ही 10 अगस्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया था। जिसके बाद पुलिस ने आज सुबह दोनो नाबालिग आरोपियों को संरक्षण में लेते हुए उन्हे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here