Home News Posts उत्तराखंड अपहरण—हत्या—फिरौती में दो गिरफ्तार

अपहरण—हत्या—फिरौती में दो गिरफ्तार

0
361
  • हत्या के बाद मृतक के परिजनों से मांगे थे पच्चीस लाख
  • होटल मालिक के पुत्र का किया था आरोपियों ने अपहरण
  • 7 साल से किराएदार रहे टेलर ने साथी सहित दिया वारदात को अंजाम

हरिद्वार। होटल व्यवसाई के पुत्र के अपहरण मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने अपहरण के कुछ देर बाद ही अपहरत् युवक की हत्या कर उसका शव नहर में फेंक दिया था जिसके बाद उन्होेने मृतक के परिजनों से 25 लाख रूपये की फिरौती की मांग की थी। अपहरणकर्ताओं में से एक होटल व्यवसाई का 7 सालों से किरायेदार था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि बेड़पुर कलियर निवासी होटल संचालक नसीर द्वारा 7 सितम्बर को थाना कलियर पर तहरीर देकर बताया गया था कि 6 सितम्बर की देर रात उनके दामाद के मोबाईल पर उनके बेटे के मोबाईल से अज्ञात अपहरणकर्ता ने कॉल की तथा बेटे अनवर की अपहरण की जानकारी देते हुए जान सलामती के लिए 25 लाख रूपये की फिरौती की मांग की है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपहरणकर्ताओं की तलाश शुरू कर दी गयी। जांच के दौरान पुलिस टीम ने प्रारंभिक सुरागों के आधार पर होटल संचालक नसीर के यहां पिछले 7 सालों से बतौर टेलर काम कर रहे किराएदार अमजद और इसके दोस्त फरमान उर्फ लालू से पूछताछ शुरु की तो सामने आया कि दोनों दोस्तों ने पैसे के लालच में आकर यू—ट्यूब में क्राईम पैट्रोल देखकर पहले अपहरण करने और पुलिस से बचने के तरीके सीखे और फिर मोटी रकम हाथ लगने की उम्मीद में होटल व्यवसायी के बेटे का अपहरण कर लिया। दोनों ने अनवर (अपहृता) को 6 सितम्बर की शाम अपनी दुकान पर बुलाकर पहले उसकी गला दबाकर उसकी हत्या की। लाश को प्लास्टिक के बोरे में बंद कर मोटर साईकिल पर आगे टंकी पर रख फरमान उसे ठिकाने लगाने अकेले निकल पड़ा। धनौरी रोड़ तक पहुंचने पर जब मोटर साईकिल का टायर पंचर हो गया तो फरमान के फोन पर मदद मांगने पर अमजद ई—रिक्शा लेकर वहां पहुंचा और फिर दोनों ने ई—रिक्शा की मदद से ले जाकर लाश को सुमन नगर के पास नहर में डाल दिया। लाश नहर में फेंकने के बाद कलियर लौटे दोनों आरोपितों ने कुछ देर मेला घूमने के बाद घर लौटते वक्त मृतक का मोबाईल से उसके जीजा को कॉल कर फिरौती की रकम देने को कहा और मोबाइल स्वीच ऑफ कर दिया। इसके बाद अगले दिन फिर अमजद ने मृतक के जीजा को अलग—अलग जगहों पर फिरौती की रकम देने के लिए बुलाया पर उसके न आने पर आरोपी मोबाइल फोन बन्द कर अपने घर लौट गया। बहरहाल पुलिस ने दोनो आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here