काठमांडू। नेपाल में हो रहे इस प्रदर्शन से मनीषा कोइराला इमोशनल हो गई है। मनीषा ने जेन-जी का सपोर्ट करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है। मनीषा कोइराला ने खून से लथपथ एक जूते की फोटो शेयर की है। इस फोटो को देखकर हर कोई इमोशनल हो जाएगा। इस बीच में उन्होंने इस दिन को काला दिन बता दिया है। मनीषा ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- ‘जब जनताको आवाज, भ्रष्टाचारविरुद्धको आक्रोश र न्यायको मागलाई गोलीले जवाफ दिइयो। यानी आज नेपाल के लिए एक काला दिन है- जब लोगों की आवाज, भ्रष्टाचार के खिलाफ, आक्रोश और न्याय की मांग का जवाब गोलियों से दिया जाता है।’ नेपाल में भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और अधिकारियों की तरफ से जारी दिशा निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।
नेपाल के मंत्री देश छोड़कर भागने की तैयारी में हैं। मंत्रियों को उनके सरकारी आवासों से सेना के हेलीकॉप्टरों द्वारा हवाई अड्डे पर लाया जा रहा है। वहीं, प्रधानमंत्री को भी उनके सरकारी आवास से निकालने की तैयारी चल रही है। त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 300 से ज़्यादा सैन्यकर्मियों को तैनात किया गया है। जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि जवान एयरपोर्ट के बाहर खड़े थे।




