Home News Posts उत्तराखंड नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने वाले दो गिरफ्तार

नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने वाले दो गिरफ्तार

0
452

हरिद्वार। चाकू की नोंक पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हें न्यायालय भी पेश कर जेल भेज दिया गया है।जानकारी के अनुसार बीते कल एक व्यक्ति द्वारा कोतवाली गंगनहर में तहरीर देकर बताया गया कि 24 अप्रैल को जब वह अपनी पत्नी के साथ मजदूरी करने के लिए घर से बाहर थे तो समीर पुत्र स्वर्गीय सलीम निवासी ग्राम सालियर सालापुर निकट कब्रिस्तान कोतवाली गंगनहर तथा अरशद पुत्र शकील द्वारा उनकी नाबालिक पुत्री को उसके आधार कार्ड में उम्र बढ़वाकर उसे कंपनी में नौकरी लगाने के बहाने अपने घर बुलाकर चाकू की नोक पर होटल ले गए जहां उन्होंने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। तथा किसी को बताने पर पीड़िता के भाई तथा पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। बताया कि 25 अप्रैल को समीर के बड़े भाई द्वारा पीड़िता को उसके घर के पास छोड़कर भाग लिया गया। मामले में पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई। परिणाम स्वरूप पुलिस टीम में नियुक्त उप निरीक्षक करुणा रोकली, कांस्टेबल अजय बिष्ट, कांस्टेबल मनमोहन सैनी द्वारा एक सूचना के बाद आरोपी समीर पुत्र स्वर्गीय सलीम तथा अरशद पुत्र शकील निवासी ग्राम सालियर सालपुर निकट कब्रिस्तान कोतवाली गंग नहर जिला हरिद्वार को स्वामी विवेकानंद कॉलेज जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया। जिन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here