Home News Posts उत्तराखंड ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, दो युवकों की मौत

ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, दो युवकों की मौत

0
139





अल्मोड़ा। जनपद के सुदूरवर्ती देघाट क्षेत्र में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, ग्राम चिन्तोली के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक संतुलन खो बैठी और सैकड़ों फीट गहरी खाई में पलट गई। उस समय वाहन में चार लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही ग्राम प्रहरी चंदन सिंह ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद देघाट थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला गया और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देघाट पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने दर्शन सिंह (24) और चन्दन सिंह (24) को मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल गोपाल सिंह (24) और नरेन्द्र सिंह (18) की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here