जल्द किया जाएगा पर्यटन पुलिस का गठनः सतपाल

0
273

पीडब्ल्यूडी के गेस्ट हाउस की कराई जाएगी मरम्मत

देहरादून। उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज का कहना है कि राज्य में जल्द ही पर्यटन पुलिस का गठन किया जाएगा जो पर्यटकों को जरूरी सुझाव देने और उनकी समस्याओं के समाधान के साथ पर्यटन स्थलों व विश्राम गृह में होने वाली अनैतिक गतिविधियों को रोकने का काम करेंगी।
पर्यटन मंत्री का कहना है कि लंबे समय से इस बात की जरूरत महसूस की जा रही है कि राज्य में पर्यटकों की मदद और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए अलग पुलिस की व्यवस्था की जाए। उनका कहना है कि इससे पर्यटकों को उचित जानकारियां व परामर्श तो मिल ही सकेगा इसके साथ—साथ पर्यटकों की अनैतिक गतिविधियों पर भी रोक लगाई जा सकेगी। पर्यटन मंत्री का कहना है कि होमस्टे में किस तरह की गतिविधियां चल रही है और गंगा में बोतलों को ठंडा करने के लिए रखा जाना यह तो ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार इस दिशा में विचार कर रही है। कई राज्य ऐसे हैं जहां पर्यटन पुलिस की व्यवस्था है उनका कहना है कि अलग से पर्यटन पुलिस होगी तो पर्यटकों की अनैतिक गतिविधियों को रोकने में भी मदद मिलेगी तथा सरकार को भी इस बात की जानकारी मिल सकेगी कि कहां क्या हो रहा है। उनका कहना है कि जहां राजस्व पुलिस की व्यवस्था है उन क्षेत्रों में पर्यटक क्या कर रहे हैं या पर्यटकों के साथ क्या हो रहा है इसकी जानकारी नहीं मिल पाती है। उनका यह भी कहना है कि पीडब्ल्यूडी के जो खस्ताहाल या पुराने गेस्ट हाउस है पर्यटन विभाग उनकी मरम्मत कराकर उन्हें भी पर्यटन के उपयोग में लाने पर विचार कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here