अल्मोड़ा से हल्द्वानी जा रही बस, जिसमें 25 लोग थे सवार
नैनीताल। सड़क दुर्घटना में आज सुबह एक बस के गहरी खाई में गिर जाने से जहंा तीन लोगों की मौत हो गयी वहीं कई लोग गम्भीर रूप से घायल हुए है। सूचना मिलने पर पुलिस व स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहंा उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। हादसे की जानकारी मिलने पर सीएम धामी ने भी घटना पर दुख व्यक्त किया है।जानकारी के अनुसार आज सुबह कुमाऊं मंडल के भीमताल में बड़ी सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है। यहंा अल्मोड़ा से हल्द्वानी आ रही रोडवेज बस भीमताल—रानीबाग मोटर मार्ग के आमडाली के पास 1500 फिट गहरी खाई में जा गिरी। बस के खाई में गिरने से बस में सवार यात्रियों की चीख पुकार फैल गयी। बताया जा रहा है कि बस में सवार 27 लोग छिटककर इधर—उधर जा गिरे। हालांकि प्रशासन द्वारा इस हादसे में तीन लोगों की मौत होने की पुष्टि की गयी है। जबकि कई की हालत गम्भीर बनी हुई है। वहीं इस हादसे की खबर मिलते ही पुलिस—प्रशासन मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया गया। हादसे में हुए घायलों को रस्सी और कंधों पर रखकर पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सड़क पर लाया गया। जिन्हे सड़क मार्ग से सीएचसी भीमताल ले जाया गया है। समाचार लिखे जाने तक रेस्क्यू अभियान जारी रहा। वहीं हादसे के बाद प्रशासनिक अमला अलर्ट मोड पर है। वहीं स्थानीय प्रशासन द्वारा सुशीला तिवारी अस्पताल को अलर्ट मोड पर रखा गया है। बताया जा रहा है कि 15 एम्बुलेंस हल्द्वानी भेजी गई है। बड़े स्तर पर बचाव दल चल रहा है। वहीं पुलिस के आलाधिकारियाें का कहना है कि गम्भीर रूप से कुछ घायलों को इलाज के लिए हायर सेंटर हल्द्वानी भेजा जा रहा है।





