Home News Posts उत्तराखंड 95 लाख की स्मैक सहित तीन नशा तस्कर गिरफ्तार

95 लाख की स्मैक सहित तीन नशा तस्कर गिरफ्तार

0
425

बरेली का नशा तस्कर हरिद्वार आया था अपने दो साथियों को देने स्मैक

देहरादून। बरेली से 95 लाख की स्मैक डिलीवरी हेतू हरिद्वार पहुंचे एक नशा तस्कर को एसटीएफ की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा उसके हरिद्वार निवासी दो साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत सिंह द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि बीते रोज एसटीएफ की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स को सूचना मिली कि जनपद हरिद्वार में बरेली से भारी मात्रा में स्मैक की डिलीवरी होने वाली है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा बताये गये स्थान थाना सिविल लाईन कोतवाली रुड़की में स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए रुड़की रोडवेज बस स्टेशन के पास से 3 व्यक्तियों को मोटर साइकिल सहित 317 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपियों द्वारा पूछताछ में अपना नाम शहजाद पुत्र तासीन निवासी लक्सर हरिद्वार, आजाद पुत्र शकील निवासी लक्सर हरिद्वार व रईस अहमद पुत्र गुलाम हुसैन निवासी बरेली बताया। बताया कि बरामद की गयी स्मैक को वह बरेली उत्तर प्रदेश से लेकर आए थे। हरिद्वार निवासी शहजाद व आजाद नाम के दो तस्करों ने बताया कि उन्होंने यह स्मैक बरेली से मंगवाई थी जिसे रईस अहमद बरेली से लेकर आ रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here