Home News Posts उत्तराखंड 120 पेटी शराब सहित तीन गिरफ्तार

120 पेटी शराब सहित तीन गिरफ्तार

0
31
  • तस्करी में प्रयुक्त वाहन व 35 हजार की नगदी बरामद

देहरादून। चंडीगढ़ से तस्करी कर उत्तराखण्ड लाई जा रही 120 पेटी अंग्रेजी शराब सहित पुलिस ने हरियाणा के तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से तस्करी में प्रयुक्त वाहन व 35 हजार रूपये की नगदी बरामद की गयी है।
जानकारी के अनुसार बीते रोज कोतवाली विकासनगर पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में कुछ शराब तस्कर भारी मात्रा में चंडीगढ़ ब्रांड की शराब सहित आने वाले है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने क्षेत्र में चैकिंग अभियान चला दिया। इस दौरान पुलिस को पोंटा साहिब की ओर से एक संदिग्ध वाहन छोटा हाथी आता हुआ दिखायी दिया। पुलिस ने जब उसे रोककर चैक किया गया तो वाहन में सवार 3 व्यक्तियों द्वारा अपना नाम जय सिंह पुत्र जगत सिंह (चालक), अमित कुमार पुत्र रणवीर सिंह तथा मंजीत पुत्र जयवीर सिंह निवासी हरियाणा बताया। वाहन में परिवहन की जा रही सामग्री के विषय में जानकारी करने पर तीनो व्यक्ति घबरा गये तथा कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाये, जिस पर वाहन की तलाशी ली गई तो वाहन में से 120 पेटी 9 वन मेक व्हिस्की शराब बरामद हुई। जिस पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर वाहन को सीज कर दिया गया। पूछताछ में उन्होने बताया कि पिछले कई वर्षों से चण्डीगढ के रहने वाले हरप्रीत के लिए अवैध शराब का काम करते हैं। शराब गाडी में कहां से लोड होनी है और कहां पर शराब की सप्लाई करनी है यह सब काम हरप्रीत के द्वारा ही हमें बताया जाता है। अवैध शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन छोटा हाथी को हमारे द्वारा 30 हजार रुपये में हरियाणा निवासी कृष्ण कुमार से लिया था। आरोपियों द्वारा यह भी बताया गया कि उक्त अवैध शराब को गन्तव्य तक पंहुचाने के लिए हरप्रीत हमें 30 हजार रुपये देता था। बहरहाल पुलिस अब अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here