देहरादून। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि भाजपा का हाईप्रोफाईल व्यक्ति पर जमीन कब्जाने का आरोप लगा है। इसलिए जिनकी अपनी दीवारें कांच की होती है वह दूसरों पर पत्थर नहीं फैंकते हैं।
आज यहां कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने प्रेसवार्ता से पहले डोडा में जवानों की स के खाई में गिरने से जवानों की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए उनको श्रद्धांजलि दी। जिसके बाद उन्होंने प्रेस से वार्ता करते हुए उन्होंने भाजपा सरकार से जवाब मांगा की अंकिता भण्डारी हत्याकाण्ड की सीबीआई जांच कहां तक पहुंची है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में भाजपा सरकार अपने लोगों को बचाने में लगी हुई है और वीआईपी को छुपाने का कार्य कर रही थी जब जनता मुखर हुई और मातृशक्ति ने आवाज बुलन्द की तो मुख्यमंत्री ने सीबीआई जांच कराने की संस्तुति की लेकिन यह सीबीआई जांच भी आंखों में धूल झोंकने का प्रयास है। अभी तक भाजपा सरकार ने यह बात सार्वजनिक नहीं की है कि सीबीआई जांच किन बिन्दुओं पर की जा रही है। सीबीआई की ओर से कोई मुकदमा दर्ज नहीं कराया है जबकि पेपर लीक मामले में सीबीआई जांच के आदेश होने के बाद सीबीआई का एक्शन दिखायी दिया था लेकिन इस मामले में सीबीआई ने अभी तक कोई एक्शन नहीं दिखाया।ा पहले सरकार ने सबूत नष्ट करने का काम किया और जनदबाव के चलते सीबीआई जांच की संस्तुति की और सरकार सीबीआई जांच को भटकाने में लगी हुई है। जिससे सरकार की विश्वसनीयता पर प्रश्न चिन्ह लग रहा है। उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में कुमांऊ मण्डल में भाजपा के एक हाईप्रोफाइल व्यक्ति पर जमीन कब्जाने का आरोप लगा और वहां पर भाजपा नेताओं ने जाने का मन बनाया लेकिन गया कोई नहीं। इस लिए कहते हैं कि जिनके अपनी दीवारें कांच की होती हैं वह दूसरों पर पत्थर नहीं फैंकते। प्रेसवार्ता में गरिमा दसौनी, अभिनव थापर, राजीव महार्षि भी मौजूद रहे।




