देहरादून। रक्षा मंत्रालय नई दिल्ली के अधीन कार्य करने वाले देश के समस्त 61 कैंटोंनमेंट बोर्ड्स के सदस्यों का रक्षा मंत्रालय नई दिल्ली के द्वारा एक वर्ष और अर्थात 10 फरवरी 2027 तक का कार्यकाल बढ़ा दिया गया है।
विदित हो कि भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय नई दिल्ली ने देश के समस्त कैंट बोर्डो के निर्वाचित बोर्डो के कार्यकाल पूर्ण होने के उपरांत 22 अक्टूबर वर्ष 2021 में समस्त कैंट बोर्ड्स के बोर्डो से आगामी चुनाव तक एक सदस्य को नामित करने के संबंध मे प्रत्येक बोर्डो से उनके सेना के जी.ओ.सी कमांड्स व अध्यक्ष कैंट बोर्ड्स के माध्यम से भारत सरकार, रक्षा मंत्रालय को तीन नामों का पैनल भेजने को कहा गया था उनमें से ही एक सदस्य को रक्षा मंत्रालय,भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा उक्त किसी भी एक सदस्य को बतौर नामित सदस्य बनाया जाता है जो कि कैंट बोर्ड की प्रशासनिक एकाई में सेना के ब्रिगेडियर/अध्यक्ष कैंट बोर्ड, व सीईओ के साथ बोर्ड में कार्य करता है!
वर्तमान में उसी क्रम में उक्त नामों मे से ही एक सदस्य को बतौर नामित कर बतौर सदस्य कैंट बोर्ड देश के प्रत्येक बोर्डो मे बनाया गया है जिनका वर्तमान कार्यकाल 10 फरबरी 2026 को पूर्ण हो रहा था! रक्षा मंत्रालय ने लगभग उक्त सभी देश के 61 कैंट बोर्डो मे नामित सदस्यों का एक वर्ष का कार्यकाल और बड़ाते हुये 10 फरवरी 2027 तक का गजट प्रकाशित कर दिया है जिससे देश के सभी 61 कैंटोनमेंट बोर्ड्स में चुनाव होने की सम्भावना अगले वर्ष तक समाप्त हो गयी है। इसी क्रम मे उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के अति महत्वपूर्ण कैंटोनमेंट बोर्ड कलेमेंटाउन देहरादून में तीन बार चुनाव द्वारा निर्वाचित उपाध्यक्ष रहे जनप्रिय नेता भूपेंद्र सिंह कंडारी जो कि वर्तमान में भी उक्त बोर्ड में लगातार चौथी बार बतौर नामित सदस्य /उपाध्यक्ष हैं का कार्यकाल 10 फरवरी 2027 तक बड़ गया है। इसके चलते देहरादून के दूसरे कैंटोनमेंट बोर्ड गढ़ी कैंट के उपाध्यक्ष विनोद पंवार को भी एक साल का विस्तार मिला है।




