Home News Posts उत्तराखंड कार में शव मिलने से मचा हड़कंप

कार में शव मिलने से मचा हड़कंप

0
197

नैनीताल। सड़क पर खड़ी कार में आज सुबह एक शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह लगभग 9 बजे डा. सुशीला तिवारी अस्पताल के पास एक व्यक्ति के कार के अंदर बंद पड़े होने की सूचना पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो कार के सभी शीशे बंद थे और एसी ऑन था। युवक की पहचान बरेली रोड स्थित घूंघट बैंक्वेट हाल स्वामी अरुण बिष्ट के रूप में हुई है।
दरअसल, स्थानीय लोगों ने काफी देर से खड़ी कार को देखकर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद कांस्टेबल अमित कुमार और कोतवाल विजय मेहता समेत पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। कार के दरवाजे तोड़कर युवक को बाहर निकाला गया। कार का एसी चलते रहने की वजह से युवक की बॉडी पूरी ठंडी पड़ गई थी। पुलिस ने तुरंत युवक को डा. सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां चिकित्सक ने युवक को देखते ही मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है। हालांकि पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक की दम घुटने से मौत हुई है। बहरहाल पुलिस घटना के कारणों की जांच में जुट गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here