Home News Posts उत्तराखंड ज्वैलरी शोरूम में हुई चोरी का खुलासा, तीन शातिर गिरफ्तार

ज्वैलरी शोरूम में हुई चोरी का खुलासा, तीन शातिर गिरफ्तार

0
455

दो स्विफ्ट कार व लाखों की ज्वैलरी बरामद, दो महिलाए फरार

हरिद्वार। ग्राहक बनकर ज्वैलरी शोरूम में की गयी चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन शातिरों को चोरी किये गये लाखों के जेवरात व घटना में प्रयुक्त दो स्विफ्ट कार सहित गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की दो महिला साथी फरार है जिनकी तलाश में छापेमारी जारी है।
एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि बीती दो मई को आशा सपरा निवासी सर्वप्रिय बिहार हाल निवासी थाना कनखल हरिद्वार द्वारा उनके ज्वैलरी शोरूम में ग्राहक बन कर आए कुछ अज्ञात चोरों द्वारा दिनदहाड़े ज्वैलरी चोरी की घटना को अंजाम देने संबंधी मुकदमा दर्ज कराया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गयी। पुलिस द्वारा सैकड़ों सीसीटीवी कैमरे फुटेज, मुखबिर तंत्र, मैन्युअल पुलिसिंग समेत अथक प्रयास कर बैरागी कैम्प घुड़सवार पुलिस लाईन के पास से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शातिर गिरोह के 3 बदमाशों को चोरी की गयी लाखों की ज्वैलरी व घटना में प्रयुक्त 2 स्विफ्ट कार सहित गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की दो महिेला साथी फरार है जिनकी तलाश की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में अपना नाम साजिद पुत्र सलीम, नाजिम पुत्र रहमान खां व मंसूर पुत्र शमसुद्दीम निवासी सेक्टर 11 एच ब्लॉक केला देहात थाना विजयनगर जिला गाजियाबाद उ.प्र. बताया। बताया कि गिरोह शादी समारोह आदि में घूमने के बहाने जाते हैं, वहां लोगों में किसी न किसी बहाने से घुल मिल जाते हैं और पलक झपकते ही इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम दे देते हैं। पुलिस के अनुसार गिरोह द्वारा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इस प्रकार की लगभग 18 वारदातों को अंजाम दिया है। करने की घटनाओं को कबूला गया है। गैंग की महिलाओं के नाम रुकसाना पत्नी जाहिद व लाली पत्नी शमशुद्दीन बताये जा रहे है जिनकी तलाश में छापेमारी जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here