- लाखों के जेवरात व नगदी बरामद
- जानकार ही निकला चोर, पहले ही उड़ा ली थी चाबियंा
हरिद्वार। दीवाली की रात बंद घर को निशाना बनाते हुए चोरो ने लाखों की जेवरात व नगदी पर हाथ साफ कर लिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए चोर को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से चुराये गये जेवरात व नगदी बरामद की गयी है। गिरफ्तार हुआ चोर पीड़ित का जानकार है जिसने पहले की घर की चाबियों पर हाथ साफ कर लिया था।
जानकारी के अनुसार दीपावली के अगले दिन यानि 21 अक्टूबर को सेक्टर—2 बी.एच.ई.एल. निवासी व्यक्ति द्वारा कोतवाली रानीपुर पर तहरीर देकर बताया गया था कि दीपावली की रात को उनके घर से अज्ञात चोर द्वारा करीब 6 तोला सोना, 500 ग्राम चाँदी, 5000 रूपये की नगदी व अन्य दस्तावेज चोरी कर लिए गये है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कोतवाली रानीपुर में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी।
जांच के दौरान बीती शाम पुलिस ने एक सूचना के आधार पर एस.बी.आई. चौक सेक्टर—2 बी.एच.ई.एल. से एक संदिग्ध को दबोच लिया गया। जिसके पास से बैग मेें रखे चोरी का सामान सोने, चाँदी की ज्वैलरी, 2000 रूपये की नगदी व अन्य सामान की बरामद किया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम सत्यवीर पुत्र रामअवतार निवासी स्वाले नगर बरेली थाना किला जिला बरेली उ.प्र. बताया। बताया कि वह पहले पीड़ित के क्वार्टर में ही उसके परिवार के साथ रहता था। करीब एक साल पहले वह अपने गाँव चला गया था लेकिन बीच बीच में यहां आता जाता रहता था। इस बीच आरोपी ने घर के बाहर के दरवाजों की एक—एक चाबी चोरी कर ली। पीड़ित के दीपावली पर हर साल अपने जानने वालों के यहां जाने की पहले से जानकारी होने के चलते आरोपी ने दीवाली की रात उक्त मकान का ताला खोलकर घर से चोरी कर ली व चाबी रास्ते में फेंक दी। चोरी किये गये जेवरातों का बैग उसने बी.एच.ई.एल. सैक्टर 2 के पास झाडियों में छुपा दिया था। आज वह बैग लेने हरिद्वार आया था। बहरहाल पुलिस ने उसे न्यायालय मे पेश कर जेल भेज दिया है।




