Home News Posts उत्तराखंड जेल से जमानत पर आये पति ने की पत्नी की हत्या

जेल से जमानत पर आये पति ने की पत्नी की हत्या

0
255
  • अवैध संबधों के शक में की थी पत्नी की हत्या
  • आरोपी पति खुद दुष्कर्म मामले में जेल से छूटा था जमानत पर

नैनीताल। दुष्कर्म मामले में जमानत पर छूट कर आये एक पति ने अवैध संबधों के शक के चलते अपनी ही पत्नी की ईंट मार मार कर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहंा से उसे जेल भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के 13 बीघा इलाके में एक पति ने अपनी ही पत्नी की ईंट से कुचलकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी पति इंतजार को अपनी पत्नी शाहीन पर चरित्र को लेकर शक था। इसी शक ने घर की खुशियों को खून में बदल दिया। गुरुवार दोपहर पति—पत्नी के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि गुस्से में इंतजार ने घर के बाहर रखी एक भारी ईंट उठाई और पत्नी के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। शाहीन लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी और चीखें सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने आरोपी को वहीं पकड़ लिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। बनभूलपुरा थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घायल शाहीन को पहले सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे निजी अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी इंतजार पहले भी बलात्कार के एक मामले में जेल जा चुका था और हाल ही में जमानत पर बाहर आया था। बाहर आने के बाद से वह पत्नी पर लगातार शक करता था और इसी तनाव के चलते उसने हत्या जैसी वारदात को अंजाम दे दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here