Home News Posts उत्तराखंड पुलिस मुठभेड़ में फरार हुआ दूसरा बदमाश भी गोली लगने से घायल

पुलिस मुठभेड़ में फरार हुआ दूसरा बदमाश भी गोली लगने से घायल

0
572

उधमसिंहनगर। मंगलवार रात दो बदमाशों के साथ हुई पुलिस मुठभेड़ में जहंा एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया था वहीं दूसरा बदमाश फरार होने में सफल रहा। जिसकी खोजबीन में जुटी पुलिस ने कल देर उसे भी मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि पकड़ा गया बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हुआ है। जिसका उपचार जारी है। पकड़े गये दोनो बदमाश जसपुर में हुई सर्राफा व्यापारी से लूट की घटना में शामिल थे।
एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि 14 सितम्बर को सर्राफा व्यापारी से बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। जिसे मंगलवार रात हुई पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश व देर रात हुई पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाशों द्वारा अंजाम दिया गया था। बताया कि मंगलवार रात हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान जहंा दिलशाद नाम के बदमाश की गोली लगने के बाद गिरफ्तारी हुई थी वहीं दूसरा बदमाश साजिद उर्फ काला माजीद निवासी टांडा बदली जिला रामपुर थाना टांडा फरार होने में सफल रहा। जिसकी पुलिस तलाश कर रही थी। बताया कि बीती रात पुलिस को सूचना मिली कि साजिद उर्फ काला किसी गांव में छिपा हुआ है। तथा वह अपने एक साथी सहित उत्तरप्रदेश फरार होने की फिराक में है। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर चैकिंग अभियान शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस को बाइक सवार दो संदिग्ध आते हुए दिखायी दिये। पुलिस ने जब उन्हे रूकने का इशारा किया तो वह बाइक मोड़कर भागने लगे। पुलिस के पीछा करने पर उन्होने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इस पर पुलिस द्वारा की गयी जवाबी कार्यवाही में साजिद उर्फ काला के पैर में गोली लग गयी और वह गिर गया। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा 315 बोर, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। हालांकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा जिसकी तलाश जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here