Home News Posts उत्तराखंड दिव्यांग बच्चों के साथ मारपीट कर लैंगिग उत्पीडन करने वाला गिरफ्तार

दिव्यांग बच्चों के साथ मारपीट कर लैंगिग उत्पीडन करने वाला गिरफ्तार

0
677

देहरादून। दो दिव्यांग बच्चों के साथ मारपीट कर उनको लैंगिग उत्पीड़न करने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एक महिला द्वारा कोतवाली पटेलनगर देहरादून पर तहरीर दी गयी कि उनके 02 दिव्यांग बच्चे, जो बंजारावाला पटेलनगर स्थित एक स्कूल में शिक्षारत है, के साथ उक्त स्कूल/होस्टल के वार्डन द्वारा मारपीट कर उनका लैंगिग उत्पीडन किया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली पटेलनगर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। अपराध की गम्भीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह द्वारा घटना के तत्काल खुलासे के निर्देश दिए गए, जिसके क्रम में वादिनी के दिव्याग व नाबालिक बच्चों का तत्काल चिकित्सक परीक्षण कराते हुए बाल कल्याण समिति को भी मामले की जानकारी दी गई, दिव्यांग बच्चों की भाषा को समझने के लिए पुलिस द्वारा विशेषज्ञ/ ट्रांसलेटर की व्यवस्था की गई। घटना से संबंधित सीसीटीवी व डीवीआर को पुलिस द्वारा कब्जे में लिया गया, जिसकी गहनता से जांच करते हुए आवश्यक साक्ष्य संकलित किये गए तथा पीडिता के बच्चों के साथ घटना कारित करने वाले मोनूपाल पुत्र हरिनाथ पाल निवासी ग्राम इन्द्रपुर हेडी थाना सादियाबाद जनपद गाजीपुर उत्तर प्रदेश हाल पता पेन्सिल बाँक्स स्कूल नियर कारगी चौक पटेलनगर देहरादून को गिरफ्तार किया गया, जिसको आज न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here