Home News Posts उत्तराखंड कुख्यात विनय त्यागी की मौत

कुख्यात विनय त्यागी की मौत

0
272
  • पुलिस कस्टडी में हुए हमले के बाद तोड़ा दम
  • एम्स ऋषिकेश में चल रहा था इलाज

    देहरादून। कुख्यात विनय त्यागी की ऋषिकेश एम्स में उपचार के दौरान मौत हो गई है। बुधवार को कुख्यात विनय त्यागी पर लक्सर कोर्ट में पेशी को ले जाते समय बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी थी। इसके बाद उसको एम्स में भर्ती कराया गया था। जहां पर आज सुबह उसने दम तोड़ दिया। इस मामले में दोनों शूटरों को गुरुवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। पकड़े गए शूटर शेरा ने बताया कि उसको कुख्यात से अपना पुराना हिसाब किताब चुकता करना था। इसलिए वह हत्या करने के इरादे से अपने साथी के साथ आया था।
    विदित हो कि बीते बुधवार को कुख्यात विनय त्यागी को पुलिस अभिरक्षा में कारागार से न्यायालय से ले जाया जा रहा था। इस दौरान जब पुलिस वाहन लक्सर कोतवाली क्षेत्र में पहुंचा तो जाम के कारण पुलिस वाहन रूक गया। जिसके कारण पुलिस कर्मियों ने वाहन से निकल कर जाम खुलवाने का प्रयास किया। इस दौरान मौके पर मौजूद बदमाशों द्वारा पुलिस वाहन पर फायरिंग कर विनय त्यागी और दो पुलिस कर्मियों को घायल कर दिया गया। बताया गया कि बदमाशों ने विनय त्यागी पर तीन गोलियंा मारी और फरार हो गये। जिन्हे पुलिस द्वारा उसी रात गिरफ्तार कर लिया गया था। वहीं गम्भीर रूप से घायल विनय त्यागी को एम्स में भर्ती कराया गया। जहंा उसका उपचार जारी था। जिसने आज सुबह दम तोड़ दिया है।
    बता दें कि कुख्यात विनय त्यागी को देहरादून पुलिस द्वारा एक चोरी के मामले में देहरादून जेल भेजा गया था। जिसके बाद उसे रूड़की जेल भेजा गया। शिफ्ट करने की हलचल शुरू होते ही कुख्यात विनय त्यागी आगे का खतरा भांप चुका था। इसी के चलते उसने गोली लगने से एक दिन पहले ही अपने अधिवक्ता के माध्यम से न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर अपनी जान का खतरा बताया था। जिसे हमलावर सन्नी यादव उर्फ शेरा व अजय द्वारा फायरिंग कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया गया था

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here