Home News Posts उत्तराखंड कांग्रेस के नये प्रदेश अध्यक्ष का राजधानी दून में हुआ जोरदार स्वागत

कांग्रेस के नये प्रदेश अध्यक्ष का राजधानी दून में हुआ जोरदार स्वागत

0
195

देहरादून। कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल आज दिल्ली दौरे लौटने के बाद आज राजधानी देहरादून पहुंचे। जहंा जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताआेंं व कार्यकर्ताओ ने उनका भव्य स्वागत किया गया, जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ता और पार्टी के वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत भी मौजूद रहे। गोदियाल आज कांग्रेस के देहरादून मुख्यालय में कार्यभार ग्रहण करेंगे।
गणेश गोदियाल उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं मेंं शामिल है। उन्होंने 2002 में थ्ौलीसैंण विधानसभा सीट से पहला चुनाव लड़ा और भाजपा के दिग्गज नेता रमेश पोखरियाल निशंक को हराया। 2007 में हुए विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। परिसीमन के बाद 2012 में श्रीनगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और भाजपा के धन सिंह रावत को पराजित किया। इस जीत के बाद कांग्रेस में उनका कद और मजबूत हुआ। गणेश गोदियाल कभी सतपाल महाराज के करीबी माने जाते थे। सतपाल महाराज के भाजपा में जाने के बाद गोदियाल को कांग्रेस में आगे बढ़ने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी। 2017 में श्रीनगर विधानसभा से चुनाव लड़े, लेकिन मोदी लहर के चलते उन्हें हार का सामना करना पड़ा। 2021 में उन्हें उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया। 2022 विधानसभा चुनाव में श्रीनगर से चुनाव लड़े, लेकिन इस बार भी जीत नहीं मिली। 2024 में गणेश गोदियाल ने गढ़वाल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन भाजपा के अनिल बलूनी से हार गए। गोदियाल मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के कंडारस्यूं भहेड़ी गांव के रहने वाले हैं। जिन्हे अब एक बार फिर उत्तराखण्ड प्रदेश कांगे्रस की कमान सौंपी गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here