Home News Posts उत्तराखंड फेसबुक से मौत तक का सफ़र !

फेसबुक से मौत तक का सफ़र !

0
704
  • ऑनलाइन माफी के दो दिन बाद पत्रकार की घर में मिली लाश

देहरादून। दो दिन पहले माफी मांगने वाला व घटना का खुलासा करने का दावा करने वाला पत्रकार घर के अन्दर मरा हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार दून विहार जाखन निवासी पत्रकार पंकज मिश्रा का शव घर में पडा मिला। मृतक की पत्नी ने इसकी सूचना तत्काल राजपुर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पत्रकार पंकज मिश्रा की मौत की सूचना मिलते ही सभी लोग दंग रह गये। पंकज मिश्रा आये दिन चर्चाओं का केन्द्र रहे हैं। अभी हाल ही में उनके द्वारा फेसबुक पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए अशोभानीय भाषा का प्रयोग किया गया था। जिसके बाद उनके द्वारा फेसबुक में ही इसका खंडन करते हुए लिखा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित उनके कई अभिन्न मित्रों के लिए अशोभनीय और सामाजिक स्तर पर गलत शब्दों का प्रयोग कर उसके फेसबुक पर पोस्ट की गयी जो उनके द्वारा ही की गयी थी शायद! उन्होंने आगे लिखा कि मैं रोज ड्रिक करता हूं और शूगर, ब्लड प्रेशर ज्यादा बढा हुआ था और उसी का फायदा कुछ हमारे राजनीतिक मित्रों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित मेरे मित्रों और शहर के एसएसपी अजय सिंह सहित मेरे पत्रकार मित्रों के नाम के साथ राजनीतिक षडयंत्र के तहत मुझे शराब पिलाकर मेरे फोन से और मेरी फेसबुक से कई सम्मानित नेताओं और अधिकारियों के विरूद्ध अपशब्द और गलत तरीके से लिखा गया जिसके लिए मैं अपराध बोध और शर्मिदगी के साथ सबसे क्षमा मांगता हूं जिसमें हमारे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी हैं जो मेरे लिए सर्वोपरि है मेरी एक कमजोरी का कारण का फायदा उठाते हुए कुछ राजनीतिक विरोधी चरित्र के लोगों ने मेरा प्रयोग किया और मेरा सम्मान गिराया और अपना फायदा उठाया जल्द ही इस बात का खुलासा भी करूंगा मैं सभी मित्रों और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ जिन लोगों को मेरी इस अनजाने में की गयी गलती से उनके सम्मान को ठेस पहुंची है सबसे क्षमा मांगता हूं, मैं मुख्यमंत्री के बारे में कोई गलत बात कभी नहीं बोल सकता यह सब जानते हैं पर जो राजनीतिक षडयंत्र के तहत मेरे नशे का फायदा उठाकर अपना उल्लू सीधा करना चाहते हैं उनके बारे में जल्द ही खुलासा करूंगा एक बार पुनः सबसे क्षमा चाहता हूंं, क्योंकि मेरे सम्मान को भी ठेस पहुंची है और यह मेरा न स्वभाव है न किसी के प्रति दुर्भावाना!

इसके साथ ही एक अन्य पोस्ट में पंकज मिश्रा ने लिखा कि कल न हम होंगे न कोई गिला होगा। सिर्फ सिमटी हुई यादों का सिलसिला होगा। जो लम्हे हैं चलो हंस कर बिता लें। जाने कल जिंदगी का क्या फैसला होगा। यह अपनी फेसबुक में पोस्ट कर पंकज मिश्रा ने सभी से माफी मांगी है। जिसके दो दिन बाद आज उसका शव अपने घर में संदिग्ध स्थिति में पडा मिला यह कई सवाल खडे कर गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here